रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। फिल्म का क्रेज भारत ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले फिल्म के प्रीमियर शो की बुकिंग ने इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में 2 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है।

 

7 फरवरी को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ था। मेकर्स ने लोगों को जसकिरत सिंह रागी की दुनिया को पेश किया था। दुनियाभर में पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। 

 

यह भी पढ़ें: '2 साल मुश्किल रहे', गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरों पर बोलीं बेटी टीना

'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में उड़ाया गर्दा

अमेरिका और कनाडा में धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पाई थ्रिलर फिल्म ने केवल प्रीमियर शो के लिए $750K से अधिक की कमाई की थी। शुरुआती दिनों में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में $1 मिलियन को पार कर गई है और हफ्ते के आखिरी तक में कमाई $2 मिलियन तक पहुंच गया है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी। ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। भारत में फिल्म की अभी तक 3.5 लाख टिकटें बिकी हैं। फिल्म ने 19 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

इन फिल्मों का टूटेगा रिकॉर्ड

अमेरिका में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने पेड प्रीव्यू में $1.2 मिलियन की कमाई की थी और एडवांस बुकिंग में $750K से ऊपर हुई थी। फिल्म जल्द ही 'एनिमल' का रिकॉर्ड तोड़ देगी। 'आरआरआर' ने $3.46 मिलियन और 'पुष्पा 2' ने $3.34 मिलियन से ओपनिंग की थी। 'बाहुबली 2' ने 10 साल पहले वीकेंड पर $3 मिलियन से अपोनिंग की थी। ट्रेंड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म अमेरिका में पहले हफ्ते में $4 मिलियन डॉलर का बिजनेस कर सकती है।

 

यह भी पढ़ें: 'लोग बहुत कुछ कह रहे हैं...', सोराब बेदी ने मलाइका संग अफेयर पर दिया जवाब

'धुरंधर' ने कमाए थे इतने करोड़?

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह लीड अभिनेता है। फिल्म में उनके अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के फर्स्ट पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म ने भारत में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।