रैपर बादशाह ने पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी से 4 महीने पहले शादी की है। दोनों ने मार्च 2026 में परिवार और करीबी लोगों के बीच में शादी की थी। ईशा ने रैपर संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए शादी को कंफर्म किया था। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ ईशा ने क्रिप्टिक पोस्ट लिखा जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही कि दोनों की शादी में चीजें ठीक नहीं चल रही है। 

 

ईशा ने बादशाह संग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बादशाह संग बिताए खूबसूरत पलों को शेयर किया है। वीडियो के आखिरी की एक तस्वीर में ईशा रोती हुई नजर आ रही हैं जबकि बादशाह ने उन्हें गले लगाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में लिखा, 'हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है।' इस के साथ हाथ जोड़ने वाला और दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है।

 

यह भी पढ़ें: सलमान से लेकर आलिया तक, छात्रों के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स

कौन हैं ईशा रिखी?

ईशा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'क्या हुआ?' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'ये एक दम से क्या हो गया।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'क्या दोनों अलग हो चुके हैं।' हालांकि ईशा या बादशाह की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

 

ईशा रिखी पंजाबी इंडस्ट्री की जाना माना नाम है। उन्होंने 'हैप्पी गो लकी', 'अरदास', 'जट जूलियट' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार साल 2019 में पंजाबी फिल्म 'मिंडो तसीलदारनी' में देखा गया था।

 

यह भी पढ़ें: 'जन नायकन' में विजय नहीं जमा पाए रंग, कमजोर कहानी ने बिगाड़ा खेल

बादशाह ने दूसरी बार की शादी

बादशाह की पहली शादी साल 2012 में जैस्मीन मसीह से हुई थी। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम जेसमी है। 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। एक इंटरव्यू में बादशाह ने कहा था कि हम दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन बाद में अलग होने का फैसला किया।