निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर निभा रहे हैं। माता सीता के रोल में साई पल्लवी, यश रावण और रवि लक्षमण का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर रवि दुबे ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

रवि दुबे ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, 'भारत और रामायण एक -दूसरे से अलग नहीं हैं। दोनों एक है। जहां तक बात तैयारी की है तो हम इसके बाद में बात करेंगे। ये हमारा इतिहास, दरोहर है। हम उस पर जितना काम करेंगे उसके साथ उतना न्याय कर पाएंगे। यह एक अद्भुत अनुभव है। हम पूरी श्रद्धा के साथ फिल्म बना रहे हैं। आप भी श्रद्धा के साथ इंतजार करें।'

 

यह भी पढ़ें: इन 8 फिल्मों के गाने सुपर हिट रहे लेकिन कहानी निकली बेदम

'रामायण' का टीजर हुआ था रिलीज

नितेश तिवारी ने रणबीर के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर शेयर किया था जिसमें उन्हें भगवान राम के  रूप में दिखाया गया था। भगवान राम के अवतार में रणबीर को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म के टीजर में रावण की भी झलक देखने को मिली थी लेकिन यश का चेहरा नहीं दिखाया गया था। 

 

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने रणबीर के लुक की तारीफ की थी। वहीं, उन्हें ट्रोल भी किया गया था। लोगों का कहना था कि भगवान राम को सादगी के साथ दिखाया जाना चाहिए थे। उनकी एआई फोटो भी खूब वायरल हुई थी। लोगों का कहना था कि इस फिल्म में रणबीर कपूर से ज्यादा अच्छे रणवीर सिंह लगते।

 

यह भी पढ़ें: इन 8 फिल्मों के गाने सुपर हिट रहे लेकिन कहानी निकली बेदम

कब रिलीज होगी 'रामायण'?

इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग इस साल दिवाली पर अक्टूबर के महीने में रिलीज होगा। फिल्म का दूसरा भाग अगले साल रिलीज होगा। ए.आर और ऑस्कर विनर Hans Zimmer पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। यह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म है। इस फिल्म के वीएफएक्स में निर्माताओं ने पानी की तरह पैसा बहाया है।