पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। इस शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण पटेल और तेज प्रताप यादव ने शो से अलविदा ले लिया है। दोनों पहले ही दिन से दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं। खासतौर से तेजू भैया की सादगी और चुलबुला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब इन दोनों कंटेस्टेंट्स के शो छोड़ने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है।
तेज प्रताप और करण पटेल दोनों ने अलग-अलग कारणों से शो छोड़ा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार राजनीतिक और कानूनी जिम्मेदारियों के कारण तेज प्रताप को शो छोड़ना पड़ा है। वहीं करण पटेल ने तबीयत बिगड़ने के बाद इस शो से बाहर होने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें: 3 साल अफेयर, शादी के 1 दिन बाद टूटा रिश्ता; अनुपम खेर की प्रेमिका मधुमालती कहां?
करण और तेज प्रताप ने क्यों छोड़ा शो
करण डायबिटिक मरीज हैं। उन्हें समय- समय पर इंसुलिन और अन्य दवाइयां लेनी पड़ती है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनके कुछ ब्लड टेस्ट और मेडिकल चेकअप हुए थे। रिपोर्ट्स ठीक नहीं आने के बाद उन्हें गेम के लिए अनफिट माना गया और शो से बाहर होना पड़ा। यह पहली बार नहीं है जब करण को मेडिकल कारणों से शो छोड़ना पड़ा। उन्हें द 50 में हिस्सा लिया था। स्वास्थ्य कारणों से गेम को छोड़ा था और बाद में उन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी।
तेज प्रताप इस साल की शुरुआत में रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में नजर आए थे। इस शो में उनकी मजेदार पर्सनैलिटी को लोगों ने खूब पसंद किया था। राइज एंड फॉल में भी उन्हें सिर्फ दर्शकों ही नहीं को कंटेस्टेंट्स ने खूब पसंद किया। इसी वजह से वह इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर भी बने।
यह भी पढ़ें: कृति सेनन से मीरा राजपूत तक, What Women Want में सेलेब्स ने खोले दिल के राज
सिवेट तोमर हुए थे सबसे पहले बाहर
सिवेट तोमर इस शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट्स थे। उन्होंंने शहजाद पूनावाला से हाथापाई की थी जिसके बाद उन्हें शो छोड़ने को कहा गया था। सिवेट के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीश भगत को शो छोड़ने के लिए कहा गया था। उन्हें सबसे कम वोट मिले थे। 2 हफ्तों में शो से 4 कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं।
