अभिनेत्री साई पल्लवी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह साउथ इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेस हैं। उनकी दमदार ऐक्टिंग के दर्शक दीवाने हैं। उनकी सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह आमिर खान के बेटे जुनैद संग फिल्म एक दिन में नजर आएंगी। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है। हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। 

 

फिल्म के स्क्रीनिंग इवेंट के दौरान साई पल्लवी को बोलने का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं था कि स्टेज पर स्पीच भी देना होगा। मैं अपनी हिंदी के लिए आप सभी से माफी मांगती हूं। मुझे पता होता तो पहले हिंदी में बोलने के लिए रिहर्सल कर लेती। मैं आप सभी का सच्चे हृदय से स्वागत करना चाहती हूं।

 

यह भी पढ़ें: अजय ने 'गोलमाल 5' की शुरू की शूटिंग, सेट से शेयर किया BTS वीडियो

हिंदी बोलने पर ट्रोल हुईं साई पल्लवी

साई पल्लवी ने कहा, 'उन्हें उनकी भाषा के लिए माफ कर दें। मैं आप सभी को धन्यवाद करना चाहती हूं। आज की शाम कमाल की है, जब मैं अपनी जर्नी की तरफ देखती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है। मुझे इतना ज्यादा टैलेंटेड लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।' 

 

 

साई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'साई को तो हिंदी आती ही नहीं है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'यह रामायण में सीता कैसे बन सकती है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'साई पल्लवी को हिंदी आनी चाहिए।' कुछ लोग उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'भूत बंगला' की रफ्तार नहीं पड़ी फीकी, दूसरे हफ्ते में पार किया 100 Cr का आंकड़ा

एक दिन कब होगी रिलीज?

साई की फिल्म 'एक दिन' सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है। ट्रेलर में जुनैद और साई की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। पहली बार दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। साई की अगली फिल्म 'रामायण' है जो दिवाली पर रिलीज होगी। 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया था।