साई पल्लवी इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह माता सीता का रोल प्ले कर रही हैं। इस बीच फिल्म 'ओम: चैप्टर 1 उधिरम: द ब्लड वुड' से उनका लुक शेयर किया है। यह एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें उन्होंने सीबीआई ऑफिसर नित्या रेड्डी का लीड रोल प्ले किया है।
इस फिल्म में उनके साथ धनुष और ममूटी मुख्य रोल निभा रहे हैं। मेकर्स ने अभी तक दोनों के कैरेक्टर और लुक को रिलीज नहीं किया है। फिल्म में नित्या को ईमानदार, स्मार्ट और युवा पुलिस ऑफिस के रूप में दिखाया गया है। उसके पिता भारतीय वन सेवा में अधिकारी थे जो ड्यूटी के दौरान मारे गए थे।
यह भी पढ़ें: समय रैना के शो में 'PM मोदी' के गेटअप में आया और छा गया, कौन है यह वायरल स्टार?
साई पल्लवी के ऐक्शन ने जीता दिल
नित्या उन लोगों से अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहती हैं जो इस अपराध के जिम्मेदार हैं। वह उस पर्यावरण की रक्षा करना चाहती हैं जिसे सुरक्षित रखने के लिए उसके पिता ने संघर्ष किया था। नित्या अपने करियर की शुरुआत में आंध प्रदेश कैडर में अस्टिटेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के रूप में जुड़ती है। बाद में वह सीबीआई में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर पहुंचती हैं और आगे चलकर उन्हें इंटरपोल में काम करने की जिम्मेदारी मिलती हैं और वह ऑपरेशन ओम की कमान संभालती हैं।
उसे इस ऑपरेशन के दौरान लाल चंदन की अवैध तस्करी के बारे में पता चलता है और वह दोषियों को पकड़ने का फैसला करती हैं। इस फिल्म में धनुष एक लकड़हारा है जो इस अवैध धंधे में फंसा हुआ है। अभी तक मूमटी के किरदार की जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म से वह तमिल सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 'जरूरत हुई तो सलाह ले लूंगी, हमारी चिंता न करें', रश्मिका मंदाना ने लिखी चिट्ठी
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म में साई पल्लवी के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वह शानदार ऐक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। पहले यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन 'जेलर 2' की वजह से मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था। अब यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
