टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' एक बार फिर चर्चा में है। इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। शो के एपिसोड की शुरुआत यूट्यूबर स्काउट ओपी और अर्शिफा खान के विवाद पर होती है। शो में एक टास्क के बाद स्काउट ने अपनी गेमिंग कम्युनिटी से कहा कि उसे खत्म कर दो। इस पर सलमान ने स्काउट को समझाया और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
शो पर सलमान ने बताया कि लोग उनकी उम्र, वजन और टकले वाले लुक का मजाक उड़ाते हैं। सलमान ने कैमरा के सामने टोपी और शर्ट उतारकर अपने फिटनेस का सबूत दिया। उन्होंने बताया कि बाल्ड लुक अपनी आने वाली फिल्म की वजह से लिया है। उन्होंने इशारों इशारों में कैटरीना कैफ का भी बचाव किया लेकिन इस दौरान उनका नाम नहीं लिया। यह पहली बार नहीं है जब सलमान वीकेंड पर गुस्सा हुए हैं। वह इस शो पर दर्शकों को रोते हुए, हस्ते हुए और कंटेस्टेंट्स से नाराज होते हुए कई बार नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 44 दिन बाद भी 'हनुमान अंश' ने मचाया गदर, कमाई में 'दायरा' और 'वाइब' रही पीछे
वीकेंड पर जब सलमान का दिखा ऐक्शन अवतार
प्रियंका जग्गा को शो से किया बाहर- सलमान खान ने 'बिग बॉस 7' में प्रियंका जग्गा को उनकी बदतमीजी की वजह से शो से बाहर कर दिया था। वीकेंड का वार पर सलमान ने कहा था कि अगर इस शो में प्रियंका की वापसी होती हैं तो वह इस शो का हिस्सा नहीं होंगे।
स्वामी ओम पर फूटा था गुस्सा- 'बिग बॉस 10' में स्वामी ओम ने एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स पर पेशाब छिड़क दिया था जिस वजह से मुद्दा गंभीर हो गया था। वीकेंड का वार में उन्हें फटकार लगाई थी और बाद में मेकर्स ने उन्हें बाहर कर दिया था। यह बिग बॉस का सबसे बदनाम एपिसोड था।
सलमान ने घर में की सफाई-'बिग बॉस 13' में एक आइकोनिक मोमेंट हुआ था। घर में सफाई और काम को लेकर कंटेस्टेंट्स के रवैये से सलमान बहुत नाराज थे। उन्होंने वीकेंड का वार पर खुद से किचन साफ किया। उन्होंने फ्रिंज, सिंक से लेकर काउंटर तक साफ किया था। इससे घरवाले बहुत शर्मिंदा हुए थे। सलमान ने घर की सफाई करते हुए कहा था कि यह मेरा घर है। इसी सीजन में उन्होंने पारस छाबड़ा को धमकी दी थी कि मैं अंदर आऊ क्या?
यह भी पढ़ें: 'घुमा के चाटा मारो', गलत एंगल से फोटो लेने के लिए पैपराजी पर भड़के सलमान
जब इमोशनल हुए भाईजान
सिद्धार्थ की मौत के बाद इमोशन हुए थे सलमान- सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद 'बिग बॉस 15' में शहनाज गिल आई थीं। शो पर शहनाज की परफॉर्मेंस के बाद सलमान बहुत भावुक हो गए थे। सलमान ने शहनाज को गले लगाया।
बाबा सिद्धीकी की मौत के बाद टूटे थे सलमान- 'बिग बॉस 18' में सलमान ने बताया था कि बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद वह शो में लौटने की स्थिति में नहीं थे। वह इस शो को नहीं करना चाहते थे लेकिन फिर उन्होंने इसके बारे में सोचा। इस दौरान वह बहुत भावुक हो गए।
