सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देनी वाली है। मेकर्स अब फिल्म के गाने रिलीज कर रहे हैं।

 

फिल्म का नया गाना मैं हूं वैलेंटाइन डे पर रिलीज किया गया है। यह एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में सलमान और चित्रांगदा के बीच में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। यह

गाना दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: अरुंधति रॉय ने वापस लिया बर्लिन फिल्म फेस्टिवल से नाम, जानिए क्या है विवाद?

मैं हूं गाने के लिए ट्रोल हुए सलमान खान

सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर दर्शक अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत बेकार गाना और घटिया लिरिक्स है। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि सलमान इस गाने में अच्छे लग रहे हैं। उन्हें अपने लुक और फिटनेस को एवरेज लोगों के साथ काम करके बर्बाद नहीं करना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेरोजगार योजना जब तक है कुछ नहीं हो सकता है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'भाई का कमबैक होना मुश्किल है।' चौथे यूजर ने लिखा, 'सलमान के गाने को लेकर इतना ठंडा रिस्पॉन्स। क्या हो गया है।'

 

 

 

 

 

किसने गाया मैं हूं गाना?

'मैं हूं' गाने को कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने गाया है। इस गाने को अयान ने खुद लिखा और कंपोज भी किया है। अयान लाल के साथ श्रेया घोषाल ने भी आवाज दी है। मैं हूं फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले मात़भूमि गाना रिलीज हुआ था जिसमें अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज थी।

कब रिलीज होगी बैटल ऑफ गलवान?

'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। फिल्म के कुछ हिस्से दोबारा शूट हो रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज करने से पहले मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से हरी झंडा लेनी पड़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हो सकती है।