सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल को सपोर्ट करने के लिए रियलिटी शो 'द अलायंस' में पहुंचे थे। इस शो पर सलमान ने सोहेल से कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने सोहेल से सीमा सजदेह संग हुए तलाक पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब तुम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ो।
शो पर सोहेल से बात करते हुए सलमान ने माना कि रिश्तों में अक्सर मुश्किल भरे दौर आते हैं और हर कपल के बीच में मतभेद होते हैं। उन्होंने सीमा के पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने रिश्ते को 'टॉक्सिक' बताया है। उन्होंने कहा, 'तुम कुछ चीजों के लिए खुद को जिम्मेदार मान रहे हो। मैं समझता हूं कि तुम यह नहीं कहोगे कि ये दोनों तरफ से था।'
यह भी पढ़ें: 'भोजपुरी बवाल' से 'द ट्रेटर्स' तक, ये रियलिटी शोज Bigg Boss 20 को देंगे टक्कर
सलमान ने सोहेल को आगे बढ़ने की सलाह दी
सलमान ने आगे कहा, 'मैंने सीमा के कुछ इंटरव्यूज देखे हैं जिसमें उन्होंने कहा कि एक कपल कपल के तौर पर रिश्ता टॉक्सिक था। झगड़े होते थे। वैगरह जो हर कपल के बीच होते हैं। यह तुम पर है कि इस रिश्ते में बने रहना चाहते हो या फिर आगे बढ़ना चाहते हो। एक भाई के तौर पर मैं यह कहूंगा कि तुमने अपनी पूरी कोशिश की और उसने भी लेकिन उस समय हालात तुम्हारे पक्ष में नहीं थे।'
सलमान ने सोहेल से कहा, 'तुम्हें इस रिश्ते को बचाने की जितनी कोशिश करनी थी उतनी कर ली। तुम जानते हो कि यह सब एक तस्वीर शुरू हुआ था। फिर बात बढ़ती गई और ऐसी स्थिति आ गई जिसे रोका नहीं जा सता। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि तुमने उस रिश्ते को और उसे मानने की कितनी कोशिश क्यों नहीं की थी? वह दिन अब बीत चुके हैं। मुझे खुशी है कि चीजें अब कुछ सामान्य है लेकन एक भाई के तौर पर मैं तुम्हारे, हमारे, यहा तक की सीमा और बच्चों के दर्द को समझता हूं। मेरे कहने का मतलब है कि तुम्हारे पहले भी ब्रेकअप हुए हैं लेकिन तुम ऐसे कभी नहीं थे।'
यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 20' का प्रोमो आउट, कब से शुरू होगा शो? पुराने खिलाड़ी आएंगे नजर
सोहेल क्यों नहीं बढ़ पा रहे हैं आगे?
सलमान ने सोहेल और सीमा के रिश्ते के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने सोहल से कहा, 'ब्रेकअप के बाद इंसान कुछ दिन ज्यादा दुखी रहता है और फिर आगे बढ़ जाता है। 2 या 3 रिलेशनशिप के बाद तुम सीमा से मिले। मुझे आज भी वह दिन याद है जब सबकुछ तय हो गया था। मैं हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग कर रहा था। तभी तुमने मुझे फोन किया और एक हफ्ते बाद तुमने कहा कि हम शादी कर रहे हैं। उस समय से लेकर अलग होने तक का सफर तुम्हारे लिए मुश्किल रहा क्योंकि जो इंसान रिश्ते में अपना सब कुछ देने की कोशिश कर रहा हो उसे ही ज्यादा दुख होता है लेकिन मुझे उम्मीद है कि अब तुम ठीक हो। अब किसी को डेट करना शुरू करो और जिंदगी में आगे बढो।'
