बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने फिल्म 'काला हिरण' के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे से कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट के निर्माण और प्रचार पर तुरंत रोक लगाया जाए। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि यह प्रोजेक्ट अभिनेता के काला हिरण मामले से जुड़ा है।
नोटिस में कहा गया है कि इस फिल्म के जरिए सलमान की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है और उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है। 'काला हिरण' के मेकर्स को सलमान की तरफ से 24 अप्रैल 2026 को नोटिस भेजा गया था।
यह भी पढ़ें: रवीना टंडन की मां की केयरटेकर ने चुराए 25 लाख के गहने, अब हुई गिरफ्तार
नोटिस में क्या कहा गया?
नोटिस में कहा गया कि बिना परमिशन के किसी व्यक्ति के जीवन की घटनाओं पर फिल्म बनाना अवैध है। सलमान के वकीलों ने नोटिस में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मेकर्स ने नोटिस के खिलाफ जाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा।
आपको बता दें कि सलमान खान पर दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप है। यह मामला राजस्थान के जोधपुर में 1998 में हुआ था। इस मामले में सलमान पर वन्यजीव सरंक्षण के तहत मुकदमा चल रहा है। इस मामले में सलमान लगातार कोर्ट में पेश होते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: 'राख' का खौफनाक ट्रेलर देख खडे़ होंगे रोंगेट, लोगों को आई रंगा बिल्ला केस की याद
30 अप्रैल को रिलीज हुआ था पोस्टर
काला हिरण का पोस्टर 30 अप्रैल को रिलीज हुआ है। इस फिल्म का निर्माण अमित जानी कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर 20 जून 2026 को रिलीज होने वाला था। अब सलमान ने फिल्म के खिलाफ नोटिस भेज दिया है तो रिलीज में दिक्कत हो सकती है। हालांकि काला हिरण के मेकर्स ने अभी तक इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
सलमान की अपकमिंग फिल्में
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा शाह है। यह एक वॉर ड्रामा फिल्म है जिसके रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है।
