बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वह हाल ही में आईएसपीएल के इवेंट में शामिल हुए थे। वह क्रिकेट मैच देखने के लिए पहुंचे थे। 

 

इस इवेंट में एक रोबोट भी था जो सलमान खान को तेवर दिखाने लगा। सलमान रोबोट को देखकर बहुत खुश हो गए और हाथ मिलने के लिए हाथ आगे बढ़ाया। रोबोट ने किसी प्रकार का कोई रिएक्शन नहीं दिया।

 

यह भी पढ़ें: 'दलदल' में भूमि पेडनेकर से ज्यादा चमकीं समारा तिजोरी, कौन है यह स्टार?

रोबोट ने सलमान को दिखाया तेवर

वीडियो में सलमान रोबोट से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं लेकिन रोबोट का कोई रिएक्शन नहीं होता है। उसके बाद रोबोट के पीछा खड़ा व्यक्ति उसका सेंसर चेक करता है और उसके बाद रोबोट एक्टिव हो जाता है। इसके बाद रोबोट सलमान से हाथ मिलता है। इस दौरान सलमान हंसने लगते हैं। वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगते हैं।

 

 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'रोबोट को सलमान खान ने तेवर दिखाया'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई सेंसर के पास जाना होता है।' तीसरा यूजर ने लिखा, 'कौन है जिसने सलमान से हाथ मिलाने से मना कर दिया।' लोग सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'दलदल' में भूमि और परेश रावल के बेटे ने खींचा ध्यान, ड्रग एडिक्ट के रोल में छाए

'द बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा में सलमान

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में भारतीय और चीन सैनिकों के बीच में गलवान घाटी को लेकर हुए संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है।

 

भाईजान फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म का पहला गाना 'मातृभूमि' हाल ही में रिलीज हुआ था। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया था। इस फिल्म से सलमान को काफी उम्मीदे हैं। उनकी पुरानी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।