'वध 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है। फिल्म की दमदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में लीड ऐक्टर्स ही नहीं सपोर्टिंग रोल निभाने वाले कलाकारों ने भी अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ी है। 

 

फिल्म में नैना नाम की महिला कैदी का किरदार योगिता बिहानी ने निभाया है। नैना के किरदार में वह जमी हुई नजर आईं। फिल्म में उनके दमदार अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। योगिता ने फिल्म में मासूम सी सिंपल सी लड़की की भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्या जिया शंकर के साथ होने वाली है सगाई? एल्विश यादव ने खुद बता दी सच्चाई

कौन हैं योगिता बिहानी?

योगिता बिहानी एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और अब वह बड़े पर्दे पर नजर आ रही हैं। उन्हें पहली बार टीवी पर सलमान के शो 'दस का दम' में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था। इसके बाद उन्हें टीवी सीरियल्स के ऑफर मिलने लगे। 2018 में वह एकता कपूर के रोमांटिक शो 'दिल ही तो है' में नजर आई थी। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्हें शो 'कवच महाशिवरात्री' में देखा गया।

 

 

उन्होंने 'एके वर्सेज एके' और 'विक्रम वेधा' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन पहचान नहीं मिली। उनके काम को पहचान साल 2023 में फिल्म 'द: केरल स्टोरी' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने निमा की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हुई थी और इस फिल्म में दमदार अभिनय से योगिता की किस्मत भी चमकी। अब वह 'वध 2' में नजर आई हैं। उनके काम की तारीफ हो रही है। वह रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं। योगिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'बॉलीवुड की 90 फीसदी शादियां फेक,' प्रतीक पाटिल को ऐसा क्यों लगता है?

कहां हुआ है योगिता का जन्म?

योगिता का जन्म बीकानेर के मारवाड़ी परिवार में हुआ। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक नौकरी भी की थी। 2017 में उन्होंने काम के साथ मॉर्डलिंग शुरू कर दी थी।

योगिता की पर्सनल लाइफ 

योगिता बहानी अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आर्यमन सेठी को डेट कर रही हैं। आर्यमन और योगिता ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया है। दोनों जल्द शादी करने वाली हैं।