शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण , अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को रिलीज होगी।

 

पोस्टर में शाहरुख खान अपने मुंह में गुलाब का फूल लिए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में गन है और इंटेंस ऐक्सप्रेशन दे रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने खुद को कातिल नहीं बल्कि लवर बताया है जो उनकी 1999 की फिल्म 'बादशाह' के टाइटल ट्रैक की तरफ इशारा करता है।

 

यह भी पढ़ें: 'रामायण' की सीता ने OM में दिखाया ऐक्शन, पुलिस ऑफिसर के रोल में छाईं साई पल्लवी

'किंग' में आशिक बने शाहरुख खान

फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन लिखा, 'आज फिर याद आया कातिल नहीं, आशिक हूं'। इस फिल्म की अनाउंसमेंट शाहरुख के पिछले जन्मदिन पर की गई थी। उन्होंने फिल्म से अपना ग्रे हेयर लुक शेयर किया था। इन फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा था कि डर नहीं दहशत हूं। इस साल की शुरुआत में मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान किया था। 

 

 

आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान शाहरुख से फैन ने पूछा था कि किंग का ट्रेलर आने में इतना समय क्यों लग रहा है? किंग खान ने जवाब देते हुए कहा था कि अभी पिक्चर ही देखो ना। तरसा नहीं रहा हूं। अच्छा वाली बना रहा हूं कि दिल को तसल्ली मिली। सब आएगा 24 दिसंबर से पहले।

 

यह भी पढ़ें: समय रैना के शो में 'PM मोदी' के गेटअप में आया और छा गया, कौन है यह वायरल स्टार?

शाहरुख संग नजर आएंगी बेटी सुहाना

'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया। इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म 'पठान' में काम किया था। 'किंग' में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना भी नजर आएंगी। बाप-बेटी की जोड़ी साथ में पहली बार स्क्रीन पर दिखाई देंगे। सुहाना ने 'द आर्चीज' से साल 2023 में ऐक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद से वह किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं। इस फिल्म में जयदीप अहलावत, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला समेत अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।