19 जून को सिनेमाघरों में फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। पहली बार किसी फिल्म में तीनों साथ काम कर रहे हैं। तीनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की लग रही हैं। फिल्म का पहला गाना 'तब तक' हाल ही में रिलीज हुआ है। यह गाना सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगा है।
इस गाने को देखकर लोगों को 'तुम ही बंधु' गाने की याद आ गई। यह गाना 'कॉकटेल' में था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में तीनों की दोस्ती से लेकर प्यार तक की कहानी को दिखाया था। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: इन 4 कारणों से पिट सकती है अक्षय की 'भूत बंगला'? नहीं काम आएगा पुराना फॉर्मूला
'कॉकटेल 2' का पहला गाना रिलीज
14 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल रिलीज हो रहा है। इस फिल्म के सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सीक्वल में नई जोड़ियों के बीच में जबदस्त केमिस्ट्री दिखेंगी। फिल्म का पहला गाना 'तब तलक' लोगों को पसंद आ रहा है। इस गाने को सुनने के बाद आप भी वेकेशन मूड में चल जाएंगे। गाने में शाहिद, कृति और रश्मिका जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। तीनों साथ में खूब मस्ती कर रहे हैं।
इस फिल्म के कलाकारों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। यह एक रोमकॉम मूवी है। इस फिल्म की कहानी लव रंजन ने लिखी है। फिल्म को मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है। कृति सेनन ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे लंबे समय से ऐसे किरदार का इंतजार था। फिल्म का सीक्वल पूरी तरह से बिल्कुल अलग है।
शाहिद और कृति ने साथ में फिल्म 'तेरी बातों में ऐसी उलझा जिया' में काम किया था। इस फिल्म में दोनों के काम को दर्शकों ने खूब पंसद किया था। यह फिल्म हिट हुई थी। अब दोनों साथ में फिर से 'कॉकटेल 2' नजर आएंगे। वहीं, रश्मिका दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज साबित हो सकती हैं।
