रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में हाईवोल्टेड ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने बहुत बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि अभिनेता कुशाल टंडन ने उनके साथ फ्लर्ट किया था जबकि वह शिवांगी जोशी के साथ रिलेशनशिप में थे। शिवांगी ने 'बरसातें मौसम प्यार का' में कुशाल के साथ काम किया था। इसी शो में श्रेया ने भी दोनों के साथ काम किया था। श्रेया के खुलासे ने लोगों को हैरान कर दिया।

 

श्रेया शिल्पा शिंदे से बता कर रही थी। उसी दौरान उन्होंने कहा, 'मैं कुशाल के साथ बरसातें का प्रमोशनल वीडियो शूट कर रही थी। शूट खत्म होने के बाद कुशाल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। उस समय मैं डेट कर रही थी और कुशाल और शिवांगी के बीच में कुछ चल रहा था। मुझे उनके बारे में पता नहीं था। कुशाल ने मुझसे बातचीत की लेकिन मुझे हिंट मिल गया कि उसका शिवांगी के साथ कुछ चल रहा है और मैंने बात बंद कर दी।'

 

यह भी पढ़ें: राजपाल को 3 महीने की जेल, हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में दिया फैसला

कुशाल ने श्रेया से किया था फ्लर्ट

श्रेया ने आगे कहा, 'उनकी मुलाकात शिवांगी से बाद मे सेट पर हुई थी। शिवांगी ने बताया कि कुशाल ने मुझे आपके बारे में बताया है कि आपने उससे बात की है। इस पर मैंने शिवांगी से कहा, 'मैं कभी किसी लड़के को पहले मैसेज नहीं करती हूं। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं किया है। मैंने उसे अपना फोन दिया और उसने चैट पड़ा। मैंने कोई फ्लर्ट नहीं किया था। मैंने कुछ नहीं कियाा था। इसके बाद वह रोने लगीं।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'इस घटना के 3 या 5 महीने बाद कुशाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनका शिवांगी के साथ ब्रेकअप हो गया।' श्रेया के इस दावे पर कुशाल या शिवांगी में से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया।

 

यह भी पढ़ें: 'मार ले अब', Lock Upp में गोली लेकर पहुंचे गोविंदा, पत्नी सुनीता को दिया जवाब

कुशाल का शिवांगी से हुआ ब्रेकअप

कुशाल और शिवांगी ने 'बरसातें मौसम प्यार का' में साथ काम किया था। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था। कुशाल ने पोस्ट में बताया था कि मैं और शिवांगी पिछले 5 महीने से साथ में नहीं है। बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।