रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का फिनाले हो गया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा 'लॉक अप 2' की विनर बन गई है। उन्होंने 1 करोड़ रुपये का प्राइस मनी जीती है। शो की फर्स्ट रनरअप शिवांगी जोशी रही। शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने ग्रैंड फिनाले में इस बात का ऐलान किया है।

 

शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी, राम कपूर, योगेश रावत, शिल्पा शिंदे थे। फिनाले वीक में हर्षद चोपड़ा ने अपनी जगह पर शिवांगी को फाइनलिस्ट बनाया था। फिनाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को इंटेंस टास्क दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: क्या गौरव खन्ना से तलाक का ऐलान आकांक्षा का पब्लिसिटी स्टंट था? अब दिया जवाब

शो की विनर बनीं श्रेया

पहले टास्क में पांचों फाइनलिस्ट को एक पजल को 15 मिनट में कंप्लीट करना था। इस टास्क में राम कपूर में बाहर हो गए। उसके बाद योगेश को एक टास्क दिया जाता है कि जिसमें शिवांगी, श्रेया सुरक्षित हो जाते हैं। वहीं शिल्पा गेम से बाहर हो जाती है। इस दौरान श्रेया थोड़ा इमोशनल हो जाती है।

 

इस बाद टॉप 3 कंटेस्टेंट्स को जूरी के सवाल का जवाब देना है। इस दौरान जूरी के सदस्यों ने टॉप 3 से गेम को लेकर सवाल पूछे और उन्हें वोट करना था। जूरी ने अपने वोटिंग में शिल्पा और श्रेया को सबसे ज्यादा वोट दिए थे। इसके बाद शो के एक्स कंटेस्टेंट्स ने भी अपना वोट दिया। वोटिंग में सबसे ज्यादा वोट्स श्रेया को मिलते हैं।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा: क्या सरचार्ज वसूली पर बिजली उपभोक्ताओं मिलेगी राहत? कल दोबारा सुनवाई

  श्रेया क्यों बनी विनर?

शुरुआत से ही श्रेया अपने गेम में स्ट्रांग थी। उन्होंने फिजिकल टास्क से लेकर मेंटल चैलेंज तक में अपने आप को प्रूव किया। शो में उन्हें विलेन का टैग मिला। मगर उन्होंने शो में शिल्पा शिंदे संग अपनी दोस्त हर कदम पर दिखाई। दोनों की दोस्ती ने लोगों को खूब एंटरटेन भी किया। वहीं शिवांगी की गेम आखिरी हफ्ते में नजर दिखी। उन्होंने आखिर में अपने लिए खेलना शुरू किया। इस वजह से उनकी और हर्षद की दोस्ती में दरार भी पड़ गई।