बॉलीवुड अभिनेत्री सोमी अली कभी सलमान खान संग रिश्ते में थीं। वह अपने इंटरव्यूज में सलमान पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें संगीता और सलमान का रिश्ता तोड़ने का कोई मलाल नहीं है। उनकी वजह से दोनों का रिश्ता टूटा था। दोनों की शादी होने वाली थी। इतने साल बाद सोमी ने दोनों का रिश्ता टूटने का सच बताया है।
सोमी अली ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं विंध्यांचल में रहती थी। मैं और सलमान सुबह ब्रेकफास्ट कर रहे थे। तभी संगीता वहां आ गईं। उन्होंने हम दोनों को साथ में देखा और सलमान को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि या तो इसको चुनो या मुझे चुनो। वह उनका हक था। उन्होंने जो किया वह सही थी। इसके बाद सलमान ने अपना फैसला लिया। उनका और संगीता का ब्रेकअप हो गया। फिर संगीता की शादी कहीं और हो गई।'
यह भी पढ़ें: राहुल बनर्जी की मौत पर बवाल, बंगाली कलाकार हड़ताल पर क्यों गए?
सोमी को नहीं था पछतावा
विक्की लालवानी ने सोमी से पूछा कि क्या उन्हें दोनों का रिश्ता टूटने का कोई पछतावा था? सोमी ने जवाब में कहा, 'नहीं मुझे समझ नहीं आ रहा था, मैं क्या करही हूं। आप सोचिए। कितनी लड़कियां होंगी जो सलमान पर मरती होंगी। कितनी अमेरिका से इंडिया आती हैं उनके साथ रहने के लिए? मैंने तो ऐसा किसी के साथ होते हुए नहीं सुना।' हालांकि उन्होंने आगे कहा कि आज मैं मानती हूं कि मैंने गलत किया। मैं सच में एक रिलेशनशिप को तोड़ रही थी। एक शादी तोड़ रही थी।
महिला को जिम्मेदार माना जाता है
सोमी ने कहा, 'हमेशा महिलाओं को ही क्यों जिम्मेदार ठहराया जाता है? ताली तो दोनों हाथों से बजती है। हम हमेशा औरत को ही क्यों दोष देते हैं आदमी का भी उतना ही हाथ होता है। मैं ये नहीं कह रही औरत हमेशा सही होती है लेकिन हमेशा उसे ब्लेम करना गलत है।'
यह भी पढ़ें: राहुल बनर्जी की मौत पर बवाल, बंगाली कलाकार हड़ताल पर क्यों गए?
उन्होंने आगे कहा, 'मैं उस समय 16 साल की थी, मुझे अक्ल नहीं थी लेकिन सलमान 27 के थे, उन्हें तो अक्ल थी। मैं यह भी सोच रही थी कि भगवान मेरे साथ है। मेरा सपना सच हो रहा है। मैं नई थी। मैंने नवीं क्लास छोड़ी थी। मुझे इतनी समझ नहीं थी कि क्या कर रही हूं। अगर सलमान ने संगीता को नहीं छोड़ा होता तो मैं वापस चली जाती।'
अब सोमी फिल्म इंडस्ट्री से दूर है। वहीं, सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रागंदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
