अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने करियर और स्टारडम के पीक पर हैं। उन्होंने एक बार फिर अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह गंगा के किनारे घाट पर अन्य लोगों के बीच में सोए हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में वह एक पतला सा चादर बिछाकर सोए हुए नजर आ रहे हैं और पैरों के पास उन्होंने चप्पलें उतारी हुई थीं। वह अन्य लोगों और साधुओं के बीच में सोए हुए दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में महाकाल गाना बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा, 'तारे जमीन पर'।
यह भी पढ़ें: 'मैंने प्यार किया' के लिए पहली पसंद थीं उपासना, फिर क्यों नहीं बनी बात?
सुनील की सादगी ने जीता दिल
सुनील ग्रोवर की सादगी की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। लोग इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'कमाल के इंसान हैं।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'जय महाकाल हर हर महादेव।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'डाउन टू अर्थ बंदा है यार।'
इससे पहले भी वह अपना आध्यात्मिक साइड दिखा चुके हैं। उन्हें ट्रैवलिंग पसंद है। इससे पहले भी वह ऐसे कई वीडियो शेयर कर चुके हैं। वह कभी गन्ने का जूस निकालते नजर आते हैं, तो कभी चाय की टपरी पर चाय बनाते दिखते हैं तो कभी किसी प्रेस वाले की दुकान पर कपड़े प्रेस करते नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें: आलिया ने Alpha के ऐक्शन सीन्स के लिए की कड़ी तैयारी, डायरेक्टर ने की जमकर तारीफ
सुनील ने ऐक्टिंग से किया लोगों को हैरान
सुनील ग्रोवर अपने करियर के पीक पर हैं। वह द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आ चुके हैं। उन्होंने शो में आमिर खान, डोनाल्ड ट्रंप, गुलजार, जावेद अख्तर, सलमान खान की ऐसी नकल उतारी कि लोग हैरान रह गए।


