सनी देओल और अक्षय खन्ना 30 साल बाद साथ में काम करने वाले हैं। दोनों सुपरस्टार साथ में कोर्ट रूम ड्रामा 'इक्का' में नजर आएंगे। दोनों ने साथ में 1997 में फिल्म 'बॉर्डर' में काम किया था। फिल्म के निर्माताओं ने 'इक्का' का टीजर रिलीज कर दिया। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। टीजर में दिखाया जाता है कि सनी देओल वकील की भूमिका में हैं जबकि अक्षय खन्ना का निगेटिव रोल में है। सनी ने फिल्म 'दामिनी' में वकील का किरदार निभाया था। एक बार फिर वह वकील के रोल में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'वध 2' से 'ओ रोमियो' तक, फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होंगी ये फिल्में
सनी और अक्षय में कांटे की टक्कर
सनी और अक्षय के बीच में कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। टीजर ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। फिल्म के टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। इस फिल्म में सनी, अक्षय के अलावा दीया मिर्जा, संजीदा शेख, आकांक्षा रंजन समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है।
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 23 जनवरी को सनी की फिल्म 'वॉर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 280 करोड़ रुपये का बिजेनस किया है। सनी के साथ फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। 30 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। 1997 में 'बॉर्डर' रिलीज में हुई थी। सनी के पास 'लाहौर 1947', जाट समेत कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
यह भी पढ़ें: रजनीकांत ने सफाईकर्मी को गिफ्ट की सोने की चेन, कौन हैं यह महिला?
इंटेंस और डार्क रोल से अक्षय ने की वापसी
वहीं, अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म में अक्षय ने रहमान डकैत का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 13470 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। अक्षय की कई फिल्में अभी पाइपलाइन में हैं। वह इन दिनों महाकाली की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने शुक्राचार्य का रोल प्ले किया है। धुरंधर के बाद वह पर्दे पर निगेटिव किरादारों के साथ वापसी कर रहे हैं।
