सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी, अली फजल मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिसे दर्शक खूब पंसद कर रहे हैं। फिल्म की कहानी की शुरुआत 1947 में भारत की आजादी के बाद की है।
सनी देओल भारत की आजादी से खुश होता है। उसे यह बात जानकर हैरानी होती है आजादी के बाद यह हिंदुओं का देश है। हर तरफ दंगे होते हैं। ऐसे में उसे अपने परिवार के साथ लाहौर जाना पड़ता है जहां उसे एक बुजुर्ग महिला (शबानी आजमी) का पुश्तैनी घर मिलता है। हिंदू महिला अपना घर छोड़ने से मना कर देती है और उसी घर में पूजा करती है। सनी भी उस बुजुर्ग महिला के साथ रहते हैं। वह उनके परिवार का हिस्सा बन जाती है। अब वहां मौजूद मुस्लाम लोग उस महिला को हठाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: के के मेनन से लेकर अभिमन्यु सिंह तक, 'आदर्श बाल विद्यालय' में छाए ये कलाकार
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर यहां देखें
वहीं सनी उस हिंदू महिला की ढाल बनते हैं। एक सीन दिखाया जाता है जिसमें एक व्यक्ति कहता है तुम उस हिंदू महिला को क्यों बचाना चाहते हो? इस पर सनी कहते हैं, 'हिंदू औरत? वह मां हैं मां। मां को हिंदू और मुस्लिम में ना बांटे। मां अपने आप में एक मजहब है। हर इंसान का पहला मजहब मां है। हर इंसान के मुंह से पहला लब्ज मां है।'
'बंटवारा 1947' से प्रीति जिंटा कम बैक कर रही है। इस फिल्म के म्यूजिक कंपोजर ए.आर रहमान है और लिरिक्स जावेद अख्तर ने दिया है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'पिता की मरने में की मदद', मां-बहन आज भी नहीं करते बात, राम कपूर ने खोला राज
'बंटवारा 1947' का निर्देशन राज कुमार संतोषी ने किया है। राज कुमार संतोषी और सनी देओल ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने घातक, घायल, दामिनी जैसी फिल्मों में काम किया है। अब लंबे समय बाद दोनों फिर से साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है।
