फिल्म 'बंटवारा 1947' का निर्माण आमिर खान ने किया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर निर्देशक राजकुमार संतोषी ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद किया। उन्होंने फिल्म के कलाकारों के साथ उनसे जुड़ा किस्सा भी सुनाया। इस दौरान सनी अपने पिता को याद करके भावुक हो गए।

 

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर सनी देओल, शबाना आजमी, करण देओल और अभिमन्यु सिंह समेत अन्य कलाकार मौजूद थे। ट्रेलर लॉन्च पर राजकुमार हिरानी ने बताया कि धर्मेंद्र इस फिल्म को पहले ही देख चुके थे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को देखने के बाद धर्मेंद्र का क्या रिएक्शन था?

 

यह भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज, मां को बचाने के लिए हर हद पार करेंगे सनी देओल

धर्मेंद्र ने फिल्म को पहले ही बताया था हिट

राज कुमार संतोषी ने कहा, 'धर्म जी का बहुत आशीर्वाद है इस फिल्म के अंदर। नेरेशन सुना था और वह बहुत भावुक हो गए थे। आंखों में आंसू आ गए थे, बहुत आशीर्वाद किया और धर्मा जी की मेरे ख्याल से आखिरी फिल्म थी जो उन्होंने देखी वह भी बंटवारा है। तभी उन्होंने बोला था कि पिक्चर बहुत चलेगी। बहुत अच्छा काम किया है आप लोगों ने उनका आशीर्वाद है तो मैं बहुत आभारी हूं। इस मंच पर मैं धर्म जी का धन्यवाद देना चाहूंगा।'

 

 

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर शबाना आजमी भी इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरी पिछले फिल्म धर्मेंद्र के साथ थी। अब मैं सनी और करण के साथ काम कर रही हूं। उन्होंने इवेंट में फिल्म का सबसे मुश्किल सीन भी बताया है। उन्होंने कहा, 'ट्रेलर में भी वह सीन है। जब गुंडे मुझे घसीटकर ले जाते हैं और मेरा कुर्ता फाड़ देते हैं। उस पल मैंने खुद को बहुत बेबस और कमजोर महसूस किया।'

 

'बंटवारा 1947' ट्रेलर

'बंटवारा 1947' सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी एक हिंदू महिला के इर्दगिर्द केंद्रित है जिसे सुरक्षित रखने के लिए एक बेटा हर हद पार कर देता है। इस फिल्म के निर्देशक राज कुमार संतोषी के साथ सनी ने घातक, घायल और दामिनी जैसी फिल्में दी है।

 

'बंटवारा 1947' में सनी के साथ उनके बेटे करण देओल भी नजर आएंगे। करण ने फिल्म में सनी के बेटे का रोल प्ले किया है। बाप बेटे की जोड़ी को साथ में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है