तापसी पन्नू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अस्सी' काफी चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। दोनों ने साथ में 'मुल्क' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों में काम किया है। अब दोनों की जोड़ी नई कहानी लेकर आ रहे हैं। निर्माताओं ने 'अस्सी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है। साथ ही कई सवाल खड़े करता है।
ट्रेलर की शुरुआत तापसी पन्नू के साथ होती है जो कोर्ट रूम में बताती हैं कि अपराध वाले दिन देशभर में 80 रेप के केस दर्ज हुए थे। इसमें से 76 का ट्रायल भी स्टार्ट नहीं हुआ है। इसके बाद एक महिला को कार में किडनैप कर लिया जाता है। महिला के साथ गैंगरेप किया जाता है और महिला को रेलवे पटरियों पर फेंक दिया जाता है। कोर्ट में केस चलता है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली HC ने राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया, जानें विवाद
झकझोर कर रख देगा 'अस्सी' का ट्रेलर
यह एक कोर्ट रूम ड्रामा मूवी है। फिल्म में तापसी ने वकील का किरदार निभाया है जबकि कानी कुसृति ने रेप पीड़िता की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी रेप जैसे गंभीर मुद्दे पर सवाल उठाती है। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 52 सेकंड का है।
फिल्म में तापसी के साथ कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, कानी कुसृति और रेवती मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं नाइजीरियन रैपर Yung Sammy जिन पर सपना चौधरी ने किया नस्लवादी कमेंट?
क्या बोलीं तापसी पन्नू?
गुलशन कुमार और टी सीरीज के प्रोडक्शन में फिल्म 'अस्सी' बनी है। मुझे लगा कि इन कहानियों को लोगों को रखने का समय आ गया है। हमें खुद को याद दिलाना होगा कि हम रोजाना जो अपराध की खबरों को पढ़ते हैं उसे कभी भी सामान्य नहीं मानना चाहिए। ये चिंताजनक है। ये घटनाएं हमारे आसपास हो रही हैं और ऐसा लग रहा है कि लगातार बढ़ रही है। कभी -कभी यह सिर्फ अपराध नहीं होता है। हम उस अपराध से लड़ने के लिए क्या कर रहे हैं। जब हमने 2 घंटे की फिल्म बनाई तो एक कलाकार के रूप में मेरे लिए बहुत इमोशनल हो गया क्योंकि यह सच्चाई को उजागर करता है जिससे हम नजरें चुराते हैं।
