अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मीटू मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लोगों को तनुश्री के पोस्ट का इंतजार था।
तनुश्री ने अपने इंस्टग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर किए हैं जिनमें से एक में उन्होंने परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई है। हालांकि अपने पोस्ट में तनुश्री ने नाना पाटेकर का कोई जिक्र नहीं किया है। तनुश्री सुबह से ही इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव हैं। उन्होंने दुर्गा माता से प्रार्थना करते हुए पोस्ट शेयर किया है जिसका मतलब है कि एक सुनहरी परछाई मेरे साथ चलती है जिसे मैंने मंदिरों से पाया है। इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर चलते हुए और ब्रंच में सैंडविच खाते हुए सेल्फी वीडियो शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: MeToo मूवमेंट से लेकर सेट पर युवक को थप्पड़ मारने तक, विवादों में कब-कब थे नाना?
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री ने दिया रिएक्शन
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'मैंने सुना है, मुझे खबर मिली है। बस आज मेरे काम का दिन है। मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और उसी पर ध्यान देना चाहती हूं। यह सब होने के लिए कितना अजीब दिन है क्योंकि लखनऊ में एक बहुत बड़ा इवेंट कर रही हूं और वह मेरे लिए काफी जरूरी था। मैंने पूरे दिन की प्लानिंग की थी। मैं लाइव सेशन करना और कॉन्टेंट पोस्ट करना चाहती थी लेकिन अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम को मीडिया का ध्यान एविल डेड पर ही होगा। इसलिए जब मुझे समझ आ जाएगा कि मुझे कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए तब मैं अपनी प्रतिक्रिया दूंगी तो परिवार के प्रति मेरी संवेदानाएं हैं लेकिन।' उसके बाद उनका वीडियो कट हो जाता है। तनुश्री ने अपने वीडियो में कहीं भी नाना का नाम नहीं लिया।
यह भी पढ़ें: 'नाना चले गए', रितेश देशमुख हुए निशब्द, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
तनुश्री ने नाना पर लगाया था यौन उत्पीड़ने का आरोप
2018 में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर मीटू मूवमेंट के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तनुश्री का कहना था फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने डांस स्टेप्स की रिहर्सल के समय गलत तरीके से छुआ था। उनका कहना था कि साल 2008 में उन्होंने सिंटा में एफआईआर दर्ज करवाई थी लेकिन कोई ऐक्शन नहीं लिया गया।
2018 में तनुश्री ने फिर से नाना के खिलाफ एफआईआर की थी। 2019 में पुलिन से क्लोजर रिपोर्ट में बताया कि नाना के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले। इसके बाद 2025 में मुंबई की मेजिस्ट्रेट के सामने फिर से क्लोजर रिपोर्ट खोलने की याचिका दायर की थी जिसे बाद में खारिज कर दिया।
