पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' चर्चा में है। इस शो में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने हिस्सा लिया था। शो पर तेज प्रताप ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय का किसी के साथ अफेयर चल रहा था। उन्होंने कहा कि जब भी वह उन दिनों को सोचते हैं तो दिल दहल उठता है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तेज प्रताप ने कहा, 'नई-नई शादी हुई थी। कुछ ही समय बाद अनबन शुरू हो गई थी। हम कुछ और थे और वह कुछ और थी। उस वक्त प्रेशर में शादी कर ली। जिस वक्त शादी हुई थी तब वह बिहार के हेल्थ मिनिस्टर थे लेकिन घर का मन नहीं करता था। कभी दोस्त के घर रुक गया, कभी कहीं चला गया। मेरी पत्नी मुझे घर से बाहर निकलने नहीं देती थी। पत्नी के जोर-जोर से चीखने चिल्लाने की आदत से मां और पापा भी परेशान थे। अरेंज मैरिज किया था जिसकी वजह से ऐसा हुआ।'
यह भी पढ़ें: 'गाना नहीं आता लेकिन शर्म तो आती है', अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
तेजप्रताप ने पत्नी पर लगाया धोखे का आरोप
तेजप्रताप ने आगे कहा, 'उन्हें सुबह 6 से 7 बजे के बीच पूजा करने की आदत थी लेकिन पत्नी कहती थी कि पूजा मत करो। वह रातभर या सुबह 4 से 5 तक पार्टी करती थीं।'
उन्होंने आगे कहा, 'एक दिन मैं विधानसभा गया था। तब शाम में घर लौटा और बेडरूम में आने के लिए एंट्री कर रहा था। तब वह किसी लड़के से चैट कर रही थी। वह अपने पुराने बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थी। उसे लव यू, फिर हार्ट भेज रही है। मैं पूरा दूर से देख लिया। मेरा पॉजिटिव क्या रहा ना जब-जब वह लड़ाई करें तब मैं छुप-छुप कर उसका वीडियो बना लेता था। वही मेरा कोर्ट में एविडेंस बन गया। हमेशा लड़का ही गलत नहीं होता है। लड़की भी गलत होती है। जब भी हम उन दिनों को याद करते हैं तो दिल दहल जाता है। इसलिए जब झगड़ा होता है तो हमको ट्रॉमा हो जाता है।'
यह भी पढ़ें: सूखा, भुखमरी और अंग्रेजों से संघर्ष, आखिर क्या है 'रणबाली' की असली कहानी?
'राइज एंड फॉल 2' से बाहर हुए तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव ने राजनीतिक और कानूनी कारणों से 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर हो गए। शो में उनकी पर्सनैलिटी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
