तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायकन' लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह उनके करियर की आखिरी फिल्म है। विजय के फैंस के लिए यह जश्न का मौहाल है। इस फिल्म को लेकर लोगों सोशल मीडिया पर लगातार रिव्यू दे रहे हैं। 
 
'जन नायकन' को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। फिल्म में दर्शकों ने विजय के काम की सराहाना की है लेकिन कमजोर लेखन ने सारा मजा खराब कर दिया है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले लोगों के रिव्यू जान लें।

 

यह भी पढ़ें: 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा लिखने वाले ने कौन से गाने लिखे?

लोगों को कैसी लगी 'जन नायकन'?

एक व्यक्ति ने लिखा, 'यह कूड़ा फिल्म है। निर्देशक एच विनोद ने स्क्रिप्ट पर कुछ भी काम नहीं किया है'। दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'सुबह 6 बजे का शो मैंने इस घटिया फिल्म को देखने के लिए किया था।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'विजय के फैन होंगे तो ही इस फिल्म को देखें। इस फिल्म की कहानी बहुत फीकी है। एच विनोद ने फिल्म को सही तरीके से एडेप्ट नहीं किया है।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'यह मिडोकर फिल्म है। फिल्म के इंटरवल से पहले का एक सीन सिर्फ अच्छा है। इसके अलावा कुछ भी मजेदार नहीं है। बॉबी देओल के कैरेक्टर बेकार है, खराब वीएफएक्स। विजय और अनिरुद्ध  ने इस फिल्म को संभाल रखा है।'

 

 

 

 

कुछ लोगों को फिल्म में विजय का काम पसंद आया। लोग इसे ब्लॉकबस्टर हिट बता रहे हैं। उनका कहना है कि विजय और ममिता बैजू का अच्छा काम है। फिल्म के गानों को अनिरुद्ध ने कंपोज किया है। उनके काम की तारीफ हो रही है। फिल्म के आखिरी में विजय की जर्नी दिखाई गई है जो दर्शकों के लिए भावनात्मक पल था। सोशल मीडिया पर विजय का धन्यवाद कर रहे हैं कि उन्होंने इतनी अच्छी फिल्में बनाई।

 

 

 

 

 

'जन नायकन' कास्ट

'जन नायकन' का निर्देशन एच विनोद ने किया है। इस फिल्म को पहले जनवरी में रिलीज करना था लेकिन सीबीएफसी ने सर्टिफिकेट नहीं दिया। इस वजह से उनकी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज  मुख्य भूमिकाओं में हैं।