बंगाल की राजनीति हमेशा चर्चा में रहती है। आज पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव है। इन दिनों टीएमसी की युवा विंग की अध्यक्ष सयोनी घोष सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। वह जेन जी और युवाओं के बीच में अपनी पकड़ मजबूत बना रही है। उनका भाषण देने का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। उनके रैलियों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। उनका विवादों से भी पुराना नाता रहा है। 

 

सयोनी राजनीति में आने से पहले बंगाली फिल्मों की पॉपुलर ऐक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। उन्होंने अभी तक 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आइए उनके फिल्मी करियर के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: कंवरजीत पेंटल ने खुद को क्यों बताया 'नॉन ऐक्टर'? 350 फिल्मों में कर चुके हैं काम

2010 में सयोनी ने की थी करियर की शुरुआत

सयोनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म Notobor Notout से की थी। उन्होंने Byomkesh O Chiriakhana, Mayer Biye, Kanamachi, Abar Proloy, Meghnad Badh Rahasya में दमदार अभिनय किया था। 2023 में उनकी आखिरी फिल्म Lal: Suitcase Ta Dekhechhen?  रिलीज हुई थी। सयोनी ने टीवी सीरियल  Proloy Asche में काम किया था और वेब सीरीज में Astey Ladies और Abar Proloy में काम किया है। 'अपराजिता' में उनके काम को खूब पसंद किया गया।

 

सयोनी के करियर की बेहतरीन फिल्में

Rajkahini- यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है। यह एक ऐतिहासिक फिल्म है जिसमें सयोनी के काम को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था।

Mayer Biye- यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें मां-बेटी के बॉन्डिंग को दिखाया गया है।

Kanamachi- यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह एक पॉलिटिक्ल थ्रिलर फिल्म है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं जूही भट्ट जिनके संग रणवीर अल्लाहबादिया ने शेयर की फोटो

 

 

Natoker Moto - यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी थिएटर आर्टिस्ट Kheya के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में सयोनी के काम को खूब पसंद किया गया था।

Abar Proloy- यह  क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है जिसे आप जी5 पर देख सकते हैं। इस सीरीज में सयोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।