हिंदी टीवी सीरियल में हर किरदार का अलग फैशन और स्टाइल होता है। हीरोइन और विलेन का अलग-अलग तरीके से मेकअप किया जाता है। मेकअप और फैशन ही सीरियल के किरदार के बारे में काफी कुछ बयां करता है। सीरियल के कैरेक्टर निभाने वाली एक्ट्रेस को देखकर दर्शक समझ जाते हैं कि सीरियल में यह किरदार विलेन है। इसी वजह से कई बार टीवी के धारावाहिक सीरियल में सस्पेंस नहीं रह जाता है। इसके ठीक उलट सस्पेंस और थ्रिलर वाले शो में किरदारों का अलग ढंग से मेकअप किया जाता है, ताकि सभी किरदारों को लेकर सस्पेंस बना रहे।

 

जहां एक तरफ फिल्मों में दिखने वाली हीरोइनों का मेकअप सीन के हिसाब से किया जाता है। अगर हीरोइन किसी सीन में सो रही है, तो उनके चेहरे पर मेकअप न के बराबर होता है यानी फिल्मों में हीरोइन के नो-मेकअप लुक को प्रमोट किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ टीवी सीरियल की हीरोइन हर वक्त मेकअप के साथ नजर आएगी। टीवी सीरियल में पूरी तरह से मेकअप लुक को प्रमोट किया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: BJP में मिला है बड़ा पद, अब सीरियल करेंगी या नहीं? स्मृति ईरानी ने दे दिया जवाब

सीरियल्स की हीरोइन का मेकअप

टीवी सीरियल में हीरोइन का मेकअप विलेन की तुलना में सॉफ्ट, न्यूड या पेस्टल टोन का किया जाता है। इसके साथ ही हीरोइन गुलाबी, बेज और हल्के ब्राउन शेड्स की लिपस्टिक लगाए नजर आती है। टीवी सीरियल की हीरोइन के आंखों के मेकअप की बात करें, तो हीरोइन की आंखों पर हल्का काजल और मस्कारा लगाया जाता है। यानी भारी आईशैडो नहीं लगाया जाता है। इसके साथ ही हीरोइन हल्के रंग के कपड़े पहने नजर आती है। हालांकि, सीरियल की स्टोरी के हिसाब से अगर हीरोइन का किरदार चुलबुला है, तो हीरोइन ब्राइट कलर के कपड़ों में नजर आती है।

 

इसी तरह के आजकल के सबसे मशहूर सीरियल 'अनुपमा' को देखें, तो अनुपमा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सिंपल लुक में नजर आती है। इसके अलावा स्टार प्लस के सीरियल 'तोड़कर दिल मेरा' में अरुणिमा चक्रवर्ती मुख्य किरदार निभा रही हैं, जो सॉफ्ट पेस्टल टोन के मेकअप में दिखती हैं।

 

यह भी पढ़ें: बच्चों को पढ़ाने वाली जोहेरी मोल कैसे बन गईं मिस वर्ल्ड 2026?

वैम्प का मेकअप

टीवी सीरियल में वैम्प के किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस को गहरे और बोल्ड मेकअप में नजर आती हैं। उनके कपड़ों से लेकर लिपस्टिक तक डार्क कलर के होते हैं। वैम्प के किरदार की आंखों पर स्मोकी लुक रखा जाता है। इसके साथ ही चेहरे पर बारीकी से कॉन्टूरिंग की जाती है, ताकि विलेन के फेस फीचर्स शार्प लगें।

 

टीवी सीरियल के बोल्ड लुक अक्सर वायरल हुए हैं। टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य'में तनु का किरदार निभाने वाली लीना जुमानी के लुक को कई लोगों ने बेहद पसंद किया। सीरियल में वह बेहद खूबसूरत हसीना तो थीं, इसके साथ ही सीरियल में षड्यंत्र रचती नजर आई थीं। इसके अलावा टीवी सीरियल की वैम्प 'कोमोलिका' का लुक भी बेहद मशहूर हुआ था।

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के घर नहीं बनी पहचान, बाहर निकलते ही चमकी इन सितारों की किस्मत

 

इसके अलावा टीवी में ऐसे कई शो हैं, जिनके किरदारों को देखकर यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि वह विलेन है या नहीं। इसी सिलसिले में 'क्राइम पेट्रोल' शो की बात करें, तो इस शो में दर्शक शुरुआत में किरदार के मेकअप को देखकर यह पता नहीं लगा सकते हैं कि वह किरदार कातिल है या नहीं।