वैलेंटाइन वीक पर हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं। इस साल भी 13 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई है। इस हफ्ते सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' और आदर्श गौरव और शनाया कपूर की 'तू या मैं' रिलीज हुई थी।
'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। जबकि 'तू या मैं' ने पहले दिन 55 लाख रुपये का बिजनेस किया था। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने वेलैंटाइन वीक में जमकर नोट छापे।
यह भी पढ़ें: 'बैटल ऑफ गलवान' का नया गाना रिलीज, यूजर्स बोले- 'भाईजान का कम बैक मुश्किल'
वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई थीं ये फिल्में
छावा
14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में 'छावा' रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 797. 34 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने 80.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
शहजादा
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'शहजादा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 32. 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' री रिलीज हुई थी।
बधाई हो
2022 में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई हो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। फिल्म ने कुल मिलाकर 20.62 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
गहराइयां- दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे की फिल्म गहराइयां अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: अरुंधति रॉय ने वापस लिया बर्लिन फिल्म फेस्टिवल से नाम, जानिए क्या है विवाद?
2020 में वैलेंटाइन वीक में मलंग रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में आदित्य राय कपूर और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर
पिट गई थी।
गली बॉय
रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140. 25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
पैडमैन
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यह फिल्म 9 फरवरी 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।इस फिल्म ने 81. 82 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
