विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' चर्चा में है। पति-पत्नी बनने के बाद दोनों की साथ में यह पहली फिल्म है। फिल्म में भी विजय और रश्मिका पति-पत्नी का रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।
फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 56 सेकंड का है। इस फिल्म में अर्नोल्ड वोस्लू विलेन के रोल में हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ब्रिटिश शासन के दौरान जान बूझकर दक्षिण भारत में अकाल की स्थिति बनाई गई।
यह भी पढ़ें: क्या AI से बनाया गया था फिल्म Dada का पोस्टर? राजकुमार ने तोड़ी चुप्पी
रणबाली का ट्रेलर हुआ रिलीज
ट्रेलर की शुरुआत सिंगनमाला पहाड़ी के रणबाली की विरासत का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। बरसों पहले एक महिला ने गुफा में उन्हें जन्म दिया था। एक भविष्यवाणी की जाती है कि वह महान गाथा लिखेंगे। दूसरी तरफ एक गांव को दिखाया जाता है जहां पर लोगों को अंग्रेजों के लिए काम करने को कहा जाता है। वे काम करते हैं। इसके बावजूद उनके साथ बुरा बर्ताव किया जता है। इस बीच रणबाली सोचते हैं कि आखिर गांव में अंग्रेजों का कब्जा क्यों है? उनकी शादी जयाम्मा से होती है। उनकी सास जल्द ही वारिस की उम्मीद करती है। उसी दौरान गांव पर अकाल का साया मंडराने लगता है। रणबाली गांव वालों को बचाने का जिम्मेदारी उठाते हैं।
ट्रेलर में विजय देवरकोंडा को अंग्रेजी शासन के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया जाता है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों का कहना है कि विजय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी। कुछ लोग इसे उनका कमबैक बता रहे हैं। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी 1870 के दशक के अकाल के समय पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: निधन के बाद इन तीन फिल्मों में नजर आएंगे नाना पाटेकर, जानिए कब होंगी रिलीज?
विजय और रश्मिका की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। दोनों ने साथ में 'डियर कॉमरेड' और 'गीता गोविंदम' में साथ काम किया था।
