डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज मिस वर्ल्ड 2026 बन गई हैं। मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता वियतनाम में हुई थी, जहां जोहेरी मोल डोमिंग्वेज ने शानदार प्रदर्शन किया और सभी हसीनाओं को पीछे छोड़ दिया। जहां एक तरफ डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, वहीं दूसरी तरफ स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस फर्स्ट रनर-अप बनी हैं जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी सेकंड रनर-अप बन पाईं।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की निकिता ने भी अच्छी कोशिश की थी लेकिन वह टॉप 40 में ही अपनी जगह बना पाईं। मिस वर्ल्ड बनीं जोहेरी को मिस वर्ल्ड का क्राउन ओपल सुचाता चुआंगश्री ने पहनाया, जो पिछली बार मिस वर्ल्ड की विजेता बनी थीं। जानकारी के लिए बता दें, ओपल थाईलैंड की हैं। इस बार जोहेरी ने शानदार तरीके से सवालों के जवाब देकर सबको चौंका दिया। फिनाले के आखिरी राउंड में जोहेरी ने जिस प्रकार जवाब दिया, वही जवाब उनकी जीत की वजह बना। अब सवाल उठता है कि जोहेरी मोला कौन हैं? आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के घर नहीं बनी पहचान, बाहर निकलते ही चमकी इन सितारों की किस्मत
कौन हैं जोहेरी मोल?
जोहेरी मोल डोमिंग्वेज न सिर्फ खूबसूरत महिला हैं, बल्कि वह समाज सुधारक के तौर पर काम करके लोगों की मदद करना भी जानती हैं। जोहेरी पेशे से सोशल वर्कर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिडाड इबेरोअमेरिकाना में पढ़ाई की है, जहां उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है।
जोहेरी ने 'वॉइस ऑफ टुमॉरो' नाम की एजेंसी बनाई थी, जिसके जरिए वह अशिक्षित और जरूरतमंद बच्चों को इंग्लिश सिखाती हैं। इसके साथ ही युवाओं को भी इंग्लिश और सोशल स्टडीज पढ़ाती हैं। शिक्षा के जरिए जोहेरी ने कई लोगों को आत्मनिर्भर बनने में मदद की है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur फल्म ने पहले दिन कमाए 25 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर मुन्ना भैया का बजा डंका
फिनाले में दिया दमदार जवाब
जब मिस वर्ल्ड के फिनाले राउंड में जोहेरी से पूछा गया कि वह देश के लिए क्या काम करती हैं, तो इस सवाल के जवाब में जोहेरी ने शानदार जवाब दिया। जोहेरी ने बताया कि वह कई बच्चों को इंग्लिश और सोशल स्टडीज पढ़ाती हैं। साथ ही जोहेरी ने कहा कि इंग्लिश भाषा आज सिर्फ पढ़ाई का विषय नहीं है, बल्कि यह अपनी बात दुनिया तक पहुंचाने का एक मौका देती है। मिस वर्ल्ड 2026 में भारत की निकिता ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। वह प्रतियोगिता में टॉप 40 का हिस्सा जरूर बनी थीं। उसके बाद टॉप 20 में अपनी जगह नहीं बना पाईं।
