बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। उनकी पत्नी सुनीता अक्सर उन पर आरोप लगाती हुई नजर आती हैं। सुनीता अपने इंटरव्यू में कई बार गोविंदा के अफेयर का जिक्र कर चुकी है।
वह कहती हैं कि इस उम्र में गोविंदा को अपने बच्चों के शादी करने के बारे में सोचना चाहिए। वह यह सब कर रहा है। उसे ये सब नहीं करना चाहिए।
अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में गोविंगा ने अपनी पत्नी सुनीता के आरोपों पर करारा जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें: जेल में बंद राजपाल यादव की आने वाली फिल्मों का क्या होगा?
गोविंदा ने कोमल का किया धन्यवाद
गोविंदा ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा, अच्छा है अगर वह घर में बैठी रहेंगी तो बहुत ज्यादा इंटरव्यू देंगी। तो ये बाहर निकलें, पूजा, प्रार्थना करती हैं अच्छा है। भगवान से जाकर सब अच्छा-अच्छा कहें। आगे निकलिए लेकिन बिना मेरा नाम लिए। बिना मेरे बारे में गलत कहे। किसी आर्टिस्ट से गलत न कहें। खासतौर पर जो न्यू कमर आ रहे हैं। मैं सबका धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं कोमल का धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने मेरे बारे में एक गलत शब्द नहीं कहा है।
गोविंदा पर लगाया था अफेयर का आरोप
MissMalini को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था कि देखो मेरे बच्चे बड़े हो गए ना, मैंने हमेशा यही कहा है कि ये चीजें मुझे बहुत परेशान करती हैं। मैं हमेशा कहती हूं कि यह सब करने की तुम्हारी उम्र नहीं आजकल जो लड़कियां संघर्ष करने आती हैं उन्हें एक शुगर डैडी चाहिए होता है जो हमेशा उनके खर्चे उठाए। तुम थोड़े बेवकूफ हो तुम 63 के हो गए हो। तुम्हारी एक अच्छी फैमिली है। 2 बच्चे हैं। टीना की शादी करनी है, यश का करियर है इन पर फोकस करो ना।'
यह भी पढ़ें: 'कहीं मेरे हाथ लग गए तो इतना प्रसाद दूंगा,' करण जौहर पर क्यों भड़के गोविंदा?
सुनीता को पसंद नहीं है कोमल नाम
इसी दौरान उन्होंने इंटरव्यूअर से पूछा क्या आपका नाम कोमल है? ये नाम थोड़ा अजीब है। फिर उन्होंने कहा कि मुझे इस नाम से नफरत है। इस नाम को बदल दो। एक लड़की है कोमल। मुझे वह नापसंद है।
कौन हैं कोमल?
कोमल कौन हैं? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गोविंदा का अफेयर 30 साल छोटी मराठी अभिनेत्री से चल रहा है। वह कौन हैं और उनका क्या नाम है? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
