नेटफ्लिक्स पर हाल ही में 'लस्ट स्टोरीज 3' रिलीज हो गई है। इस सीरीज में 4 अलग -अलग कहानियों को दिखाया गया है जिसे 4 अलग निर्देशकों ने डायरेक्ट किया है। इस बार विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज अपनी अलग-अलग कहानी लेकर आए हैं।

 

फिल्म मेकर किरण राव की कहानी में गुरफतेह परिजादा और सना थंपी लीड रोल में नजर आए। सना इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी का नया चेहरा है। उनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। सना की यह डेब्यू फिल्म है। उनके काम को लोगों ने पसंद किया है।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्कर में खुद से पहुंची नागालैंड की 'आंग', क्यों चर्चा में है फिल्म?

कौन हैं सना थंपी?

सना थंपी केरल में पली-बढ़ी है। वह एक सफल मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने हाई फैशन ब्रांड्स से लेकर के कमर्शियल कैंपेन तक में काम किया है। उन्होंने भारतीय और इंटरनेशनल फैशन की बड़ी हस्तियों के साथ काम किया है जिसमें सब्यसाची मुखर्जी और राहुल मिश्रा का नाम शामिल है। मॉडलिंग में अपनी पहचान बनाने के बाद लस्ट स्टोरीज 3 से एक्टिंग डेब्यू किया है।

 

एक इंटरव्यू में सना ने बताया था उन्हें यह प्रोजेक्ट तब मिला जब टीम ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने बताया था कि जब वह ऑडिशन दे रही थी तब उन्हें यह नहीं पता था कि यह प्रोजेक्ट किरण डायरेक्ट करेंगी या फिर यह 'लस्ट स्टोरीज 3' के लिए हो रहा है। मुझे सिर्फ यह बताया गया था कि एक शॉर्ट फिल्म में लीड का रोल है। उन्होंने इस रोल के लिए ऑडिशन के 2 राउंड दिए थे और तीसरे राउंड में उनकी मुलाकात गुरफतेह परिजादा से हुई थी। उन्हें लगा था कि दोबारा से ऑडिशन होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेकर्स ने उन्हें फाइनल स्टोरी के लिए बुलाया था। 

 

यह भी पढ़ें: 'बस बहुत हुआ', आसिफ की पत्नी ने लव गिल संग हुए कोजी मोमेंट पर दिया रिएक्शन

 

इस फिल्म में सना ने राधिका आप्टे, विजय वर्मा, कोंकणा सेन शर्मा और अभिषेक शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर किया था। 'लस्ट स्टोरीज' की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इस फिल्म को अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी, करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। 2023 में 'लस्ट स्टोरीज 2' आई थी।