सोशल मीडिया पर इन दिनों 'दिलरुबा दिलनशी' गाना काफी वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर यह रोमांटिक गाना हर दूसरी रील में सुनाई दे रहा है। इस गाने की धुन इतनी शानदार है कि भारत ही नहीं दुनियाभर के लोग इस पर झूम रहे हैं। इस गाने के गायक रिटो रिबा चर्चा में आ गए हैं। अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले गायक अपने इस गाने की सफलता से बेहद खुश है। वह हाल ही में 'इंडियन आइडल' में बतौर गेस्ट बनकर शामिल हुए थे। 

 

उन्होंने शो की जज श्रेया घोषाल के साथ मंच शेयर किया था। क्या आप जानते हैं कि उन्होंने साल 2022 में 'इंडियन आइडल' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। उन्होंने शो पर अपना खुद का लिखा गाना गाया जो दर्शकों को काफी पसंद आया था लेकिन उन्हें फिर भी बाहर कर दिया गया था। दर्शक रीतो रिबा के बारे में जानना चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें: अमिताभ-सैफ को धमकी से बॉलीवुड में डर, AICWA ने CM फडणवीस को लिखा पत्र

कौन हैं रीतो रिबा?

रीतो रिबा का जन्म अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में हुआ है। बचपन में मां को लोकगीत सुनते देखकर उनकी संगीत में रूचि बढ़ी। 2014-15 में उन्होंने यूट्यूब पर गानों के कवर अपलोड करके अपने संगीत सफर की शुरुआत की। बाद में वे खुद गाने लिखने और ओरिजिनल संगीत तैयार करने लगे।

'इंडियन आइडल' से किया गया था बाहर

2022 में रीता ने अपने ओरिजनल कंपोजिशन 'हीर रांझा' के साथ 'इंडियन आइडल 13' के लिए ऑडिशन दिया था। उनके परफॉर्मेंस ने जजों और दर्शकों को बहुत इंप्रेस किया था जिससे उन्हें नार्थ ईस्ट में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। हालांकि वह टॉप 15 में अपनी जगह नहीं बना पाए और उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। इसके बावजूद उन्होंने सिंगिंग करना नहीं छोड़ा। 

 

उन्होंने 'प्ले डीएमएफ' (Play DMF) म्यूजिक लेबल के तहत 'हीर रांझा' रिलीज किया, जिसके म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री शिवांगी जोशी और रोहित खंडेलवाल नजर आए। इस गाने को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिले। रीबो ने कई ट्रैक रिलीज किए हैं जिसमें 'मेरी बनोगी क्या', 'इक तू ही है', 'बस तेरा' और 'इबादतें' शामिल हैं। उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ 'प्यार आता है' में भी काम किया, जिसमें ईशान खट्टर और तारा सुतारिया थे।

 

यह भी पढ़ें: सामंथा रुथ प्रभु ने बेटे देव को दिया जन्म, राज निदिमोरु संग की थी शादी

'दिलरुबा दिलनशीं' नंबर 1 पर कर रहा है ट्रेंड

उनका नया गाना 'दिलरुबा दिलनशी', उनके पांच गानों वाले EP 'दिलफेक' का हिस्सा है, जिसे उन्होंने 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज किया था। यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। इस एल्बम के चार अन्य गाने भी हैं।