हिंदी सिनेमा के मशहूर राइटर रणबीर पुष्प ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन , संजय दत्त, नाना पाटेकर, कमल हासन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इंडस्ट्री के कलाकारों की जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया।
वह हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे। शो पर सिद्धार्थ ने रणबीर पुष्प से पूछा कि एक समय पर धर्मेंद्र बी फिल्मों में काम करने लगे थे। इन फिल्मों में एक दिन शूट करने के लिए 1 लाख रुपय लेते थे। क्या यह सभी बातें सच है?
यह भी पढ़ें: 'हैवान' का पहले ही दिन निकला दम, अक्षय और सैफ की जोड़ी ने किया बोर
धर्मेंद्र ने B ग्रेड फिल्मों में किया था काम
रणबीर पुष्प ने कहा, 'हां, ऐसा सुना में आया भी था और उन्होंने ऐसा किया भी था कांति शाह वैगरह की फिल्में की थी।' कांति शाह 90 के दशक में बी ग्रेड फिल्मों का निर्माण करते थे। सिद्धार्थ ने आगे कहा कि कांति लाल शाह के साथ कुछ बवाल भी हुआ था। सनी देओल ने उन्हें मारा भी था। क्या बवाल हुआ था? इसका जवाब देते हुए रणबीर पुष्प ने कहा, 'कुछ ऐसा सीन था कि कांति शाह ने ऐक्शन के कुछ सीन को रोमांस में बदल दिया था। जब सनी को यह बात पता चली कि ओरिजिनल में नहीं था तो कांति शाह को मारा वारा था। सनी ने धर्मेंद्र से कहा था कि आप यह फिल्म नहीं करोगे।'
उन्होंने आगे कहा, 'तब वह इस तरह की फिल्में क्यों करने लगे? ये समझ के बाहर था। वह एक जेंटलमैन आदमी थे। उनकी इतनी इज्जत थी। उस समय ऐसा हुआ था और पेपर्स में भी खूब छपा था। मुझे लगता है कि शायद उन्हें बताया कुछ अलग होगा और शूट कुछ और किया हो। ऐसा भी हो सकता है।'
यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया का ‘छठी मैया’ वाला गाना छा गया, छठ से पहले खूब हो रही तारीफ
इस पर सिद्धार्थ ने कहा कि उन्होंने इस तरह की बैक टू बैक कई ऐसी फिल्में की थी। क्या उन्हें कोई फीडबैक देने वाला नहीं था। इस पर रणबीर पुष्प ने कहा, 'मुझे इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है क्योंकि उस समय मैं उन्हें बहुत नहीं जानता था। ये 2 से 3 साल का समय था। कुछ फिल्में पहले ही बन गई थी। इसके बाद बहुत लंबा गैप भी था। कभी कभी व्यक्ति दोस्ती यारी में भी चीजें कर देता है।'
