साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में 26 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। 

 

यश को 'केजीएफ 1' से स्टारडम मिला था। इस फिल्म में उन्होंने रॉकी भाई का रोल प्ले किया था। उसके बाद उनकी 'केजीएफ 2' आई थी। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। अब 4 साल बाद वह बड़े पर्दे पर 'टॉक्सिक' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की ए़डवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग में फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। 

 

यह भी पढ़ें: 'घर की बात घर में रहना चाहिए', गोविंदा और सुनीता की अनबन पर बोले भांजे कृष्णा

'टॉक्सिक' ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

एडवांस बुकिंग में उम्मीद थी कि इस फिल्म को कन्नड़ भाषा में धमाकेदार रिस्पॉन्स मिलेगा लेकिन हिंदी में भी 'टॉक्सिक' ने धमाल मचा दिया है। ट्रेंड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म हिंदी वर्जन में 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अब तक 24 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। पिछली पैन इंडिया फिल्मों से टॉक्सिक को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

क्या यश बनेंगे सबसे बड़े पैन इंडिया स्टार?

प्रभास की 'बाहुबली' ने हिंदी में पहले दिन 5.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, 'बाहुबली 2' ने हिंदी वर्जन में 41 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके अलावा 'साहो' ने हिंदी वर्जन में 24. 50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और लाइफटाइम बिजनेस 142. 95 करोड़ रुपये का था। प्रभास की 'द राजा साहब' ने हिंदी वर्जन में 5. 20 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।

 

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से एनटीआर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने हिंदी वर्जन में 7. 95 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 67. 25 करोड़ रुपये था।

 

 

यह भी पढ़ें: तेजू भैया का वर्कआउट देख लोगों की छूटी हंसी, फिटनेस ट्रेनर बनीं मल्लिका शेरावत

 

राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने हिंदी वर्जन में 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। राम चरण की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा उनकी इसी साल 'पेड्डी' रिलीज हुई थी। पेड्डी ने हिंदी वर्जन में 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

 

विजय थलपति की फिल्म 'जन नेता' हाल ही में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। इस फिल्म ने हिंदी वर्जन में 1. 82 करोड़ की कमाई की है।