भारतीय मूल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के नए मेयर बन गए हैं। जोहरान सिर्फ पहले भारतवंशी ही नहीं बल्कि पहले दक्षिण ऐशियाई और पहले मुस्लिम भी हैं। वह सबसे कम उम्र के मेयर भी हैं।
4 नवंबर को मेयर के चुनाव हुए थे। पहले से ही तय माना जा रहा था कि जोहरान ममदानी चुनाव जीत सकते थे। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरुआत से उनकी आलोचना कर रहे थे। उनकी पार्टी की तरफ से कर्टिस स्लीवा चुनाव लड़ रहे थे। ममदानी के चुनाव जीतते ही उनकी मां मीरा नायर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं।
यह भी पढ़ें- 'घर का पंडित चोर है,' सुनीता के बयान पर गोविंदा ने मांगी माफी
कौन हैं मीरा नायर?
मीरा नायर पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है। उनकी फिल्म सलाम बॉम्बे, मानसून वेडिंग और Mississippi Masala का निर्माण किया था। इन फिल्मों को कई ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर लोगों ने खूब पसंद किया है। मीरा ने दो शादियां की हैं। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी शोज का भी निर्माण किया है।
दिलचस्प है मीरा की लव स्टोरी
मीरा ने पहली शादी फोटोग्राफर Mitch Epstein से 1981 में शादी की थी। दोनों की शादी करीब 10 साल तक चली थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी महमूद ममदानी से की थी। मीरा पहली बार महमूद ममदानी से फिल्म Mississippi Masala के रिसर्च के दौरान मिली थी।
यह भी पढ़ें- पान मसाला का विज्ञापन करना सलमान को पड़ा भारी, कंज्यूमर कोर्ट ने भेजा नोटिस
महमूद ममदानी कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। 1991 में दोनों ने शादी कर ली थी। जब मीरा ने दूसरे शादी की थी तब वह प्रेग्नेंट थीं। 1991 में ही जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा के कंपाला में हुआ था। जब वह 7 साल के थे तब उनका परिवार न्यूयॉर्क आ गया था। 2018 में वह अमेरिकी नागरिक बने हैं।
