अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में एक रोचक घटना सामने आई है, जहां नासा के एस्ट्रोनॉट्स ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से वोट डाला। यह स्पेस स्टेशन पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर से अधिक ऊंचाई पर मौजूद है। यहां से भारतीय मूल के अनिल मेनन समेत दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ने वोट दिया। तीनों ने इलेक्ट्रॉनिक तरीके से वोट किया था। एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने वोट किया है।
अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले अनिल मेनन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष से भी वोट दिया जा सकता है। अनिल मेनन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म इलेक्शन हुआ था, जिसमें हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के 435 सदस्यों, 36 राज्यों के गवर्नरों और सीनेट के 37 प्रतिनिधियों के लिए चुनाव हुआ।
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में घोड़ागाड़ी पर लगेगा बैन, भारतीय युवक की मौत के बाद लिया गया फैसला
अंतरिक्ष से कैसे दिया वोट?
अनिल मेनन ने वीडियो में बताया कि उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में अपने कमरे से वोट डाला। वोट देने के लिए उन्होंने एक इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म भरा था, जिसे टेक्सास की हैरिस काउंटी के चुनाव अधिकारियों को भेज दिया।
अंतरिक्ष स्टेशन और पृथ्वी पर मौजूद नासा के अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए वे नियर स्पेस नेटवर्क का प्रयोग करते हैं। इस नेटवर्क के जरिए वे एक-दूसरे के साथ जानकारियां साझा करते हैं। इसी तरह नियर स्पेस नेटवर्क के जरिए अनिल ने इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म भरा था, जिसके बाद अनिल ने फॉर्म पृथ्वी पर भेज दिया। इस फॉर्म में चुनाव प्रतिनिधियों के नाम कोड में लिखे हुए थे, जिन्हें सिर्फ वोटर और चुनाव अधिकारी ही समझ सकते है।
यह भी पढ़ें: भारतीय लोगों से नफरत के चक्कर में अमेरिका के मंदिर पर करने वाला था गोलीबारी
अनिल अंतरिक्ष में कब गए?
अनिल मेनन 14 जुलाई को अंतरिक्ष गए थे। वे रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान के जरिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे। इसके अलावा, 1 अक्टूबर को ल्यूक डेलानी और जेसिका वॉटकिन्स स्पेस मिशन के जरिए वहां गए थे। इन तीनों ने ही अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में वोट दिया।
