पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक हफ्ते में ही पाक आर्मी ने कहर बरपाया है। इस दौरान 105 से भी अधिक आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें से 71 आतंकवादी सात जुलाई से शुरू हुए ऑपरेशन शाबान के दौरान ढेर हुए। पाकिस्तान आर्मी के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब दो दशक से अशांति का सामना कर रहे बलूचिस्तान में पिछले कुछ महीन में हिंसा बढ़ी है और यहां जातीय बलूच विद्रोही तथा तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच जुलाई से अब तक 109 आतंकवादी मारे गए हैं, जिनमें 71 आतंकवादी ऑपरेशन शाबान के दौरान मारे गए। यह अभियान पाकिस्तान सेना, फ्रंटियर कोर (एफसी) और बलूचिस्तान पुलिस ने मिलकर चलाया।
यह भी पढ़ें: दोबारा गुस्से में नेपाल का जेन-जी, काठमांडू में विरोध प्रदर्शन: घिरे बालेन शाह
कई सुरक्षाकर्मी मारे गए
ऑपरेशन शाबान' सात जुलाई को शुरू किया गया। सप्ताह की शुरुआत में आतंकवादियों के हमलों में कई सुरक्षाकर्मी मारे गए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।
यह भी पढ़ें: फिनलैंड में 18 साल के छात्र का मिला शव, दो महीने से था लापता
हमले में 27 पुलिसकर्मी मारे गए
यह अभियान क्वेटा जिले के शाबान इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ चलाया जा रहा है। पांच जुलाई को इसी इलाके में मंगी डैम पंपिंग स्टेशन स्थित एक पुलिस चौकी पर हुए हमले में 27 पुलिसकर्मी मारे गए थे। यह पंपिंग स्टेशन बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति करता है।
रक्षा अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में जारी अभियान के दौरान कम से कम सात और आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही अभियान में मारे गए आतंकियों की संख्या 71 हो गई है।
