एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन्सेन हुआंग की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक दिसंबर को वह कांग्रेसनल पैनल के सामने पेश होंगे। हुआंग भी कांग्रेस के सामने पेश होने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका के तीन कांग्रेसनल पैनल इस बात की जांच करेंगे कि क्या कथित चीनी जासूस के साथ अफेयर के चलते जेन्सेन हुआंग ने राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता किया था या नहीं। 

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेन्सेन हुआंग 1 दिंसबर को हाउस इंटेलिजेंस, फॉरेन अफेयर्स और चीन पर सेलेक्ट कमेटी के सामने पेश होंगे। दो दिन बाद यानी 3 दिसंबर को पब्लिक सीनेट बैंकिंग कमिटी भी उनसे सवाल जवाब करेगी।

 

यह भी पढ़ें: ड्रग्स देकर UK में पत्नी का अजनबियों से करवाता था रेप, पति को 12 साल की सजा

जेन्सेन ने खुद मानी थी अफेयर की बात

जेन्सेन हुआंग ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि उनका चीन की बिजनेसवुमेन एलिस हुआंग के साथ अफेयर था। बाद में खुलासा हुआ कि एनवीडिया के अंदर ही दो महिला कर्मचारियों से भी जेन्सेन के संबंध थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि एलिस हुआंग चीनी जासूस थीं। विवाद के बाद 12 नवंबर को जेन्सेन हुआंग को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि ठीक 11 दिन बाद यानी 23 नवंबर को एनवीडिया सीईओ के पद पर उनकी वापसी हो गई।

चीन से जुड़ी पूछताछ करेंगी कमेटियां

अमेरिकी कांग्रेस का मानना है कि सीईओ के रूप में जेन्सेन की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा खत्म नहीं हो जाता है। यही कारण है कि कांग्रेस कमेटियां उनसे पूछताछ करना चाहती हैं। कमेटियों के अध्यक्षों ने भी एक संयुक्त बयान में कहा, 'एनवीडिया बोर्ड की छोटी सी अंदरूनी जांच और जेन्सेन की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा खतरा खत्म नहीं होता है। हम एनवीडिया के उत्पादों की तस्करी, चीनी सेना में इस्तेमाल से जुड़े मकसद और हमारे सबसे बड़े दुश्मन की एआई क्षमता बढ़ाने में उनकी भूमिका पर जवाब पाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

 

यह भी पढ़ें: ईरान ने स्टारलिंक की मदद से से अमेरिका पर किया हमला? फंस गए एलन मस्क

मेगास्पीड ने कैसे चीन तक पहुंचाए एडवांस्ड चिप्स?

चीनी महिला एलिस हुआंग सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की हेड थीं। जांच में खुलासा हुआ कि इस कंपनी ने मलेशिया के रास्ते एनवीडिया की चिप्स को चीन तक पहुंचाया। सिंगापुर की सरकार ने चेतावनी के बाद एलिस को दोबारा देश न आने की बात कही है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि एलिस ने एनवीडिया के प्रोडक्ट तक पहुंच की खातिर ही प्रेम का जाल बिछाया था, क्योंकि उस वक्त अमेरिकी सरकार ने चीन को एडवांस्ड एआई चिप्स बेचने पर रोक लगा रखी थी। ो