अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक और धमकी दी है। ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान समझौते की शर्तों पर सहमत हो जाता है तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल दिया जाएगा। यहां तक कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को भी बंद कर दिया जाएगा। शर्ते न मानने की स्थिति में ट्रंप ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले की धमकी दी है।
अपने ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'अगर ईरान उन बातों पर सहमत हो जाता है, जिन पर सहमति बनी थी तो पहले से मशहूर एपिक फ्यूरी को खत्म कर दिया जाएगा। बेहद असरदार नाकाबंदी के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान समेत सभी के लिए खोल दिया जाएगा। अगर वह सहमत नहीं होते है तो बमबारी शुरू हो जाएगी। दुख की बात है कि यह पहले के मुकाबले कहीं अधिक बड़े पैमाने पर और कहीं ज्यादा जोरदार होगी।'
यह भी पढ़ें: जिन खालिस्तानियों को पाल रहा था कनाडा, उन्हें देश के लिए खतरा क्यों मानने लगा?
बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया था। अमेरिका ने इस सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' नाम दिया। अभी अमेरिका और ईरान के बीच ट्रंप का एकतरफा सीजफायर लागू है। मगर आशंका है कि यह किसी भी समय समाप्त हो सकता है। ईरान की सेना को भी अमेरिकी-इजरायली हमले की आशंका सता रही है।
खबर अपडेट की जा रही है...
