इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक फेरी में आग लगने से पांच लोगों की जान जा चुकी है। 41 लोग लापता हो चुके हैं। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। इंडोनेशियाई अधिकारियों के मुताबिक हादसे के वक्त फेरी पर 271 लोग और चालक दल के सदस्य सवार थे। अभी तक 225 को बचा लिया गया। लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। अभी तक यह नहीं पता है कि नाव पर आग कैसे लगी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिणी सुलावेसी के मकासर जा रही थी। वहीं जावा तट के करीब स्थित मदुरा द्वीप के पास आग लग गई। इंडोनेशिया ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फेरी से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। कुछ लोगों को लाइफ जैकेट के सहारे बचाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: नशा मां की मुस्कान छीन लेता है, पिता के सपने तोड़ देता है- PM की युवाओं से अपील
समुद्र में कूदते दिखे लोग
राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी बसर्नास के मुताबिक सुराबाया खोज और बचाव कार्यालय को सूचना मिली कि यात्री जहाज केएमपी मुटियारा सेंटोसा 2 में आग लग गई है। नौका लगभग पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी थी, क्योंकि यात्री बचाव के इंतजार में फेरी के किनारे लटके थे। कुछ वीडियो में लोग समुद्र में कूदते दिख रहे हैं। वहीं फेरी के किनारे पर लोगों की भीड़ जुटी है।
यह भी पढ़ें: दुबई से UP में आतंक की साजिश! रेड कॉर्नर नोटिस फिर भी गिरफ्त से दूर मास्टरमाइंड
पिछले साल भी इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत एक यात्री जहाज पर आग लगने की घटना सामने आई थी। इसमें तीन लोगों की जान गई। वहीं 150 से अधिक लोगों बचा लिया गया था।
