एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग और उनकी चीनी प्रेमिका एलिस हुआंग की कहानी में दो और लोगों की एंट्री हुई है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कैसे एलिस हुआंग के पति और एक चीनी नागरिक ने मिलकर एनवीडिया की एडवांस्ड चिप की तस्करी को अंजाम दिया? अखबार ने यह भी बताया कि जेन्सेन के साथ एलिस की इश्कबाजी सिर्फ एनवीडिया की एडवांस्ड चिप तक पहुंच हासिल करने का बहाना था।
अमेरिका खुफिया एजेंसियों का दावा है कि एलिस हुआंग चीनी जासूस हैं। वे एनवीडिया के चिप तस्करी नेटवर्क का मुख्य किरदार है। एक अन्य चीनी नागरिक ली मिंग ने एलिस हुआंग और उसके पति के साथ मिलकर चिप तस्करी में अहम भूमिका निभाई। सिंगापुर ने ली मिंग को चिप्स ट्रांसशिपमेंट में धोखाधड़ी करने के आरोप में उसे पकड़ा था। पूरे प्रकरण में कई कंपनियों का नाम सामने आया है। ली मिंग फिलहाल जमानत पर बाहर है।
यह भी पढ़ें: तो नेतन्याहू ही होंगे इजरायल के PM? आइजेनकोट की पार्टी गठबंधन करने पर राजी
एलिस से कैसे जुड़ा ली मिंग?
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ली मिंग के एलिस हुआंग और उनके पति कांग वेई के साथ गहरे संबंध है। 2021 में एलिस ने अपने पति के साथ मिलकर सेंचुरी लॉन्गटेंग नाम का क्लाउड-कंप्यूटिंग कंपनी शुरू की। दो साल बाद 2023 में एक सोशल मीडिया पोस्ट में ली मिंग को सेंचुरी लॉन्गटेंग कंपनी का चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर बताया गया।
गेम कंपनी खरीदकर बनी मेगास्पीड
रिपोर्ट के मुताबिक ली मिंग ने एलिस और उनके पति कांग वेई के साथ मिलकर सिंगापुर में चीनी वीडियो गेम कंपनी की यूनिट को खरीदा। उसका नाम बदलकर मेगास्पीड कर दिया। एलिस हुआंग को कंपनी का निदेशक बनाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक ली मिंग मेगास्पीड के हर बड़े फैसले का हिस्सा रहा है। उसने मेगास्पीड और अन्य कंपनियों के बीच एनवीडिया की चिप्स तस्करी में सक्रिय भूमिका निभाई।
कैसे चीन तक पहुंचे सर्वर?
ली मिंग ने सिंगापुर स्थित अपनी कंपनी 'लग्जराइट योर लाइफ' के नाम से एनवीडिया के चिप्स की खरीद की। सिंगापुर के वकीलों का आरोप है कि इन एनवीडिया चिप्स वाले कम्यूटर सर्वरों को मलेशिया के रास्ते चीन भेजा गया।
एनवीडिया को मेगास्पीड ने बताया कि चीन की कंपनी अलीबाबा उसकी एंकर कस्टमर है। इससे फायदा यह हुआ कि एनवीडिया ने 2023 में मेगास्पीड को क्लाउड पार्टनर प्रोग्राम का सदस्य बना दिया। इससे कंपनी की लेटेस्ट चिप तक मेगास्पीड की पहुंच हो गई
एलिस से जुड़ी कंपनियों ने कैसे किया खेल?
मेगास्पीड ने एनवीडिया से अलीबाबा के नाम पर सर्वर की खरीद की। बाद में इनमें से कुछ सर्वर को मलेशिया के रास्ते शंघाई की सेंचुरी लिटोंग नाम की कंपनी को भेजे गए। खास बात यह है कि सेंचुरी लिटोंग में एलिस हुआंग और उनके पति कांग वेई की कंपनी सेंचुरी लॉन्गटेंग बड़ी शेयरधारक रही। मतलब सभी कंपनियां एक-दूसरे से जुड़ी रहीं।
यह भी पढ़ें: US F-16 लड़ाकू विमान पर दागी मिसाइल, ईरान के दावे पर क्या बोला अमेरिका?
रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि जेन्सेन का साथ हुआंग का अफेयर एनवीडिया के एडवांस्ड चिप्स तक पहुंचाने पाने का बहाना था। दूसरी तरफ उनके पति कांग वेई पूरे चीन में सरकार की मदद से डेटा सेंटर नेटवर्क खड़ा करने में जुटे थे। 2021 से 2024 तक कांग ने सरकारी मदद से 9 बिलियन डॉलर से निवेश हासिल किया।
एलिस पर सिंगापुर का एक्शन
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि एनवीडिया ने जून 2025 में मेगास्पीड को नो सेल लिस्ट में डाल दिया था। सिंगापुर ने भी मेगास्पीड के कई अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की है। उन पर सर्वर खरीद से जुड़ी गलत जानकारी देने का आरोप है। मेगास्पीड का कहना है कि एलिस ने पिछले साल अगस्त ही कंपनी छोड़ दी थी। सिंगापुर ने भी उनके खिलाफ कदम उठाया और देश में दोबारा न घुसने की चेतावनी दी। उधर, चीन में एलिस के पति कांग को हिरासत में लिया गया था। उस पर शंघाई में स्टॉक-मार्केट में गड़बड़ी करने का शक है।
