अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की एक महिला को पकड़ा गया है। उस पर अपनी दो सहेलियों की हत्या का आरोप है। महिला की पहचान 32 वर्षीय अनीला बेबी के रूप में हुई है। उसने अपने एक सहेली की चाकू और दूसरे को कार से कुचलकर मारा। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय एन. मैरी मैथ्यू और अंजना हरि के तौर पर हुई है। 

 

अनीला ने दोनों हत्याओं को 90 मिनट के अंतराल में अंजाम दिया। अंजना और एन. मैरी मैथ्यू का केरल से संबंध है। यही कारण है कि केरल की सरकार ने दोनों के शवों को वापस लाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब ने क्यों बंद की अपनी सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन, इसका क्या असर होगा?

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी और मृतकों का संबंध केरल से है। कैलिफोर्निया के साउथ-बे इलाके में स्थित सैन जोस और मिलपिटास में शहर में दोनों की हत्या की गई। इन दोनों शहरों के बीच 20 किमी की दूरी है। पुलिस ने अनीला बेबी को सबसे पहले मिलपिटास हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया। बाद में पुलिस को सैन जोस में हुई हत्या के तार भी बेबी से जुड़ते मिले। आठ सिंतबर को उसे मैथ्यू की हत्याकांड में शामिल पाया गया।

चाकू से की मैथ्यू की हत्या

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनीला बेबी ने पहली हत्या 28 अगस्त को सैन जोस में मैथ्यू की थी। पुलिस को मैथ्यू अपने घर में बेहोश मिली थी। उसके शरीर पर चाकू के निशान थे। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। लगभग 90 मिनट बाद ही एक और हत्याकांड को अंजाम दिया गया। अनीला बेबी ने अपने अपार्टमेंट की पार्किंग में अपनी सहेली अंजना हरि को बुलाया। जैसे ही अंजना करीब पहुंची वैसे ही बेबी ने उस पर कार चढ़ा दी।

 

यह भी पढ़ें: शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद का WHO से इस्तीफा, फ्रॉड की जांच के बीच छोड़ा पद

तीन गाड़ियों को भी मारी टक्कर

अंजना को मारने के बाद बेबी मौके से भाग निकली। तीन अन्य गाड़ियों को टक्कर भी मारी। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक मेडिकल स्टोर के पास उसकी कार खड़ी मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार सांता क्लारा काउंटी जेल भेज दिया गया। अगर वह दोषी पाई जाती है तो उसे 50 साल से उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।