अमेरिका औकर इजरायल ने ईरान पर हमला कर उसके सुप्रीम लीडर की हत्या की, जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमला किया। इस संघर्ष की जद में अब पश्चिम एशिया के कई देश आ चुके हैं। अब तक इस युद्ध की आंच 14 देशों तक पहुंच चुकी है। इसके साथ ही कई अन्य देशों पर भी युद्ध का असर पड़ रहा है और तेल सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। युद्ध के छठे दिन ईरान ने अपने एक और पड़ोसी देश अजरबैजान पर ड्रोन हमला किया।

 

युद्ध के छठे दिन अजरबैजान पर हुए हमले में एक हमला नखचिवान इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन पर हुआ, जिसमें दो लोग घायल हो गए। अजरबैजान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक एक ड्रोन नखचिवान स्वायत्त गणराज्य में एयरपोर्ट टर्मिनल भवन से टकरा गया। वहीं दूसरा ड्रोन शकराबाद गांव में एक स्कूल भवन के पास गिर गया। ड्रोन हमले के बाद अजरबैजान की सरकार ने ईरानी राजदूत मोजतबा देमिरचिलू को तलब किया है और स्पष्टीकरण मांगा है। अमेरिका और इजरायल पूरे ईरान में बमबारी कर रहे हैं। अब यह युद्ध सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है और अभी और ज्यादा दिन चलने की आशंका है। 

 

यह भी पढ़ें: भारत को मिली मोहलत! अमेरिका ने 30 दिन तक रूस से तेल खरीदने की दी मंजूरी

युद्ध के अपडेट्स 

  • अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई सैन्य और मिसाइल ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों का मुख्य लक्ष्य ईरान के मिसाइल उत्पादन केंद्र, नौसैनिक ठिकाने और सैन्य ढांचा था।
  • अजरबैजान ने ईरान की सीमा के पास अपने दक्षिणी हवाई क्षेत्र के एक हिस्से को 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है। यह कदम ईरान के ड्रोन हमले के बाद उठाया गया है।
  • अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के 20 युद्धपोत डूब गए हैं और 5000 से ज्यादा मिसाइलें दागी गई हैं।
  • इजरायली सेना का कहना है कि उसने बेरूत के दक्षिणी इलाके में हिज्बुल्लाह पर हमला करना शुरू कर दिया है। 
  • इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसने लेबनान के उत्तरी शहर त्रिपोली में हमास के एक कमांडर वसीम अतल्लाह अली को मार गिराया है। सेना ने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा कि इस कार्रवाई को इस्राइली नौसेना बलों ने अंजाम दिया।
  • लेबनान में इजरायल के हमलों के बाद हालात गंभीर होते जा रहे हैं। लेबनान ने दावा किया है कि सोमवार से गुरुवार तक 102 लोगों की मौत हो चुकी है और 638 लोग घायल हो गए हैं। 
  • ईरान ने भी नए हमले किए। ईरानी सेना का कहना है कि टू प्रॉमिस 4 ऑपरेशन की नई लहर शुरू हो गई है। इसमें खैबर मिसाइलों से तेल अवीव को निशाना बनाया जा रहा है। ईरान लगातार ड्रोन हमले कर रहा है। ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने उत्तरी इराक के एरबिल में स्थित उस सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमला किया है, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। 
  • ईरान की न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान सरकार ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमला करने का दावा किया है। 
  • यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि एक मिसाइल और छह ड्रोन देश के भीतर गिर गए। एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए ड्रोन को मार गिराया गया लेकिन मलबे में छह लोगों के घायल हो गए हैं। 

ईरान युद्ध हार रहा?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान युद्ध हार रहा है और बातचीत करना चाहता है। ईरान पर हमला रोकने के लिए अमेरिकी संसद में एक प्रस्ताव लाया गया था लेकिन संसद में यह प्रस्ताव खारिज हो गया। इसका सीधा मतलब है कि अब डोनाल्ड ट्रंप पर तुरंत सैन्य कार्रवाई रोकने का कोई दबाव नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा कि कि ईरान के पास कोई वायुसेना नहीं है, उनके पास कोई एयर डिफेंस सिस्टम नहीं है, उनके सभी जहाद, मिसाइलें, लॉन्चर चले गए। 

 

यह भी पढ़ें: तुर्की के बाद अजरबैजान में दो जगह ड्रोन हमला, ईरान के साथ बढ़ा तनाव

 

अगले 24 घंटे अहम

अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं और ईरान अमेरिका और इजरायल के ठिकानों पर हमला कर रहा है।  अब तक ईरान में 1,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और अमेरिकी सेना के 6 जवान शहीद हुए हैं।  यह युद्ध अब और भी ज्यादा गंभीर हो सकता है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने युद्ध कितना लंबा समय चलेगा इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि  8 हफ्ते तक भी चल सकता है, लेकिन अमेरिका के पास हथियार और संसाधन भरपूर हैं।