इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गादी आइजेनकोट को एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। नेतन्याहू ने गादी आइजेनकोट को सत्ता में बारी-बारी से हिस्सेदारी यानी रोटेशन डील का ऑफर दिया है। इसके तहत दोनों नेता बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू ने आइजेनकोट को प्रधानमंत्री बनाने की बात पर राजी हो गए हैं। वह खुद दूसरे चरण में प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं।

 

हालांकि, अब भी कुछ मुद्दे ऐसे हैं जिनकी वजह से नेतन्याहू और आइजनकोट के बीच असहमतियां बरकरार हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि सवाल है जिस आइजनकोट को चुनाव में नेतन्याहू के खिलाफ जनादेश मिलने की बात कही जा रही है, वह आखिर उनके साथ सरकार बनाने पर विचार क्यों करेंगे?   

 

यह भी पढ़ें: ईरान ने स्टारलिंक की मदद से से अमेरिका पर किया हमला? फंस गए एलन मस्क

किसकी सीटें कितनी हैं?

नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन को 53 सीटें मिलीं और सरकार बनाने के लिए 120 सदस्यीय संसद में 61 सीटों की जरूरत है। वहीं, दूसरी ओर आइजेनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं। अरब पार्टियों राम और जॉइंट लिस्ट ने 19 सीटें मिली, ऐसे में  सरकार बनाने में उनकी भूमिका अहम हो गई है। हालांकि, नेतन्याहू और आइजेनकोट दोनों पहले ही अरब पार्टियों के साथ गठबंधन करने से इनकार कर चुके हैं।  

 

बता दें कि इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने इस महीने की शुरुआत में आइजेनकोट को सरकार बनाने की जिम्मेदारी दी थी और उन्हें बहुमत जुटाने के लिए 6 दिसंबर तक का समय दिया गया है। ऐसे में आइजेनकोट सरकार बनाने में नाकाम रहते हैं तो हर्जोग नेतन्याहू को सरकार बनाने का मौका दे सकते हैं। 

 

वहीं अगर दोनों नेता सरकार बनाने में नाकाम रहते हैं तो इजरायल में फिर से चुनाव भी सकता है। हालांकि, इसकी संभावना कम है। नेतन्याहू और आइजेनकोट दोनों के लिए सरकार बनाने का रास्ता निकालना जरूरी है।

क्या आइजेनकोट मानेंगे प्रस्ताव? 

आइजेनकोट नेतन्याहू के प्रस्ताव को लेकर अभी सावधान हैं। आइजेनकोट का कहना है कि वह अपने गठबंधन के सहयोगियों यायर गोलान और यिसरेल बेइतेनु प्रमुख एविगडोर लिबरमैन से वादा किया है कि उनकी मंजूरी के बिना वह नेतन्याहू के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाएंगे। उनके एक दूसरे सहयोगी नफ्ताली बेनेट सार्वजनिक रूप से नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के साथ एकता सरकार बनाने का समर्थन कर चुके हैं।