अमेरिका में 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप ने 47 राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली। इसी के साथ उनके एक्जीक्युटिव ऑर्डर की भी खूब चर्चा हो रही है। ट्रंप के एक्जीक्युटिव ऑर्डर्स की खूब चर्चा भी हो रही है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति नहीं है जिन्होंने इतने ढेर सारे एक्जीक्युटिव ऑर्डर जारी किए हैं। इनके पहले कई ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति हुए हैं जिन्हों ढेरों एक्जीक्युटिव ऑर्डर पर साइन किए।

 

उन राष्ट्रपतियों के नाम बताने से पहले हम आपको बताते हैं कि आखिर एक्जीक्युटिव ऑर्डर होता क्या है? 

क्या होता है एक्जीक्युटिव ऑर्डर

यह राष्ट्रपति द्वारा फेडरल गवर्नमेंट को जारी किया गया एक लिखित आदेश होता है जिसके लिए अमेरिकी संसद कांग्रेस की मंजूरी लेना जरूरी नहीं होता है।

 

यह आदेश छोटे-बड़े हर तरह के हो सकते हैं। बड़े आदेशों की बात करें तो जैसे ट्रंप के पिछले कार्यकाल में दो विवादित तेल पाइप लाइनों का निर्माण और छोटे ऑर्डर की बात करें तो 2015 में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बराक ओबामा द्वारा आधे दिन की छुट्टी के लिए जारी किया गया आदेश था।

 

राष्ट्रपति द्वारा एक्जीक्युटिव आदेश जारी करने का अधिकार अमेरिकी संविधान के अनुच्छेद-2 से मिलता है जिसमें कहा गया है, 'कार्यकारी शक्ति संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति में निहित होगी।'

कब किया जाता है जारी

आमतौर पर एक्जीक्युटिव ऑर्डर युद्ध के समय या किसी घरेलू समस्या को खत्म करने के लिए जारी किया जाता है। फरवरी 1942 ऐसा ही एक आदेश देकर करीब सवा लाख जापानी लोगों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाने का आदेश दे दिया था।

 

इसी तरह से 1952 में तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन विरोध प्रदर्शन से बचने के लिए स्टील इंडस्ट्री का कंट्रोल सरकार को इसी त रह का आदेश जारी करते दिया था।

कौन बदल सकता है फैसला

कोई भी एक्जीक्यूटिव ऑर्डर कानूनी दायरे में ही काम करता है, सिद्धांत रूप में, प्रत्येक आदेश की 'इसके स्वरूप और वैधता के लिए कानूनी परामर्शदाता कार्यालय द्वारा समीक्षा की जाती है'। हालांकि, ऐसा हमेशा नहीं होता।

 

अगर किसी आदेश को स्वीकार्य सीमा से बाहर माना जाता है, तो उसे कानूनी समीक्षा के अधीन किया जा सकता है।

किन राष्ट्रपतियों ने जारी किए ज्यादा आदेश

- अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने 133-1945 के बीच करीब 3721 एक्जीक्यूटिव आदेश पारित किए।

 

-  रोनाल्ड रीगन ने 1981–1989 के बीच 381 एक्जीक्युटिव ऑर्डर पास किए।

 

- बिल् क्लिंटन ने 1993-2001 के बीच 364 एक्जीक्युटिव ऑर्डर पास किए।

 

- जॉर्ड डब्ल्यू बुश ने 2001–2009 के बीच 291 एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पास किए।

 

- बराक ओबामा ने 2009-2017 के बीच 276 एक्जीक्युटिव ऑर्डर पास किए।

 

यहां तक कि डोनालड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान 220 आदेश पारित किए थे। 

क्या पिछले फैसले बदल सकते हैं

हाल के वर्षों में कई राष्ट्रपतियों ने पिछली सरकारों के फैसलों को बदलने के लिए इन आदेशों का प्रयोग किया है। अपने पिछली सरकार में ट्रंप ने एक एक्जीक्युटिव आदेश को पारित करके ओबामा केयर को टारगेट किया था।

 

इसी तरह से जब बाइडेन सत्ता में आए थे तो ट्रंप द्वारा पास किए गए मेक्सिको के बॉर्डर पर दीवार बनाने के इमरजेंसी आदेश को बदल दिया था और इसके अलावा कुछ मुस्लिम बाहुल्य वाले देशों में यात्रा पर रोक के आदेश को भी बदल दिया था।

 

यह भी पढ़ेंः एक महीने से तय था, फिर विवेक रामास्वामी ने DOGE को छोड़ क्यों दिया?