मध्य अमेरिकी देश पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, बाद में 6.0 तीव्रता का एक और भूकंप आया और कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए। पनामा में आए भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है। कई इमारतें भरभराकर गिर गईं, वहीं लोग जान बचाने के लिए मॉल, दफ्तरों और घरों से बाहर सड़कों पर दौड़ते नजर आए। अब सोशल मीडिया पर भूंकप से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का असर पनामा की राजधानी पनामा सिटी तक महसूस किया गया। पनामा सिटी में झटके इतने तेज थे कि ऊंची इमारतों के हिलने से स्विमिंग पूल का पानी छलक कर बाहर आ गया। भूकंप की वजह से लोग पार्कों और खुले मैदानों में रात बिताने को मजबूर हुए।
यह भी पढ़ें: कौन हैं अजिंक्य शिंदे, जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान?
भरभराकर गिरीं इमारतें, तबाही की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल पनामा में आए भूकंप की तस्वीरों से साफ हो रहा है कि भूकंप की वजह से भारी नुकसान हुआ है। एक यूजर ने भूकंप से हुए नुकसान से जुड़े कुछ वीडियो और फोटो शेयर किए हैं।
इसके अलावा, पनामा में आए 8.0 तीव्रता के भूकंप के बाद शहर में गंभीर प्रभाव देखने को मिला, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दूसरे यूजर ने इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया है।
एक और यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पनामा के कोक्ले प्रांत की राजधानी में इस शक्तिशाली भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक रही, भूकंप से डॉस कैमिनोस होटल, गवर्नर का कार्यालय और सैन जुआन बॉतिस्ता चर्च को भी नुकसान पहुंचा। ईश्वर पनामा के लोगों की रक्षा करें।
यह भी पढ़ें: 12 दिन से पुलिस की किले जैसी घेराबंदी, कैसे सेंट्रल दिल्ली में घुसे लोग?
भूकंप के दौरान एक शख्स ने बनाया वीडियो
एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने लिखा अभी पनामा में बहुत बड़ा भूकंप आया, बहुत पैनिक था। सब लोग सड़कों पर भागे और हमारी बिल्डिंग खाली करवाई गई। छत पर बना पूल और कुछ दीवारें डैमेज हो गईं। अब सब शांत लग रहा है और जहां तक मुझे पता है, किसी को सीरियस चोट नहीं आई, लेकिन मैं अभी कंफर्म नहीं कर सकता।
