जर्मनी की राजधानी बर्लिन में ईरान के निर्वासित राजकुमार रजा पहलवी पर हमला किया गया। एक प्रदर्शनकारी ने उन पर लाल रंग का कोई तरल पदार्थ फेंका। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब रजा पहलवी फ्रेस ब्रीफिंग के बाद जर्मनी के संघीय प्रेस कॉन्फ्रेंस भवन से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। बाद में पता चला कि आरोपी शख्स ने रजा पहलवी पर टमाटर केचप फेंका था।

 

गुरुवार यानी 23 अप्रैल को जर्मनी की संसद भवन के पास ईरानी राजशाही समर्थक सैंकड़ों प्रदर्शनकारी जुटे। प्रदर्शन में 65 वर्षीय रजा पहलवी और उनकी पत्नी यास्मीन पहलवी भी शामिल हुईं। हालांकि उनसे जर्मनी के किसी सरकारी अधिकारी ने मुलाकात नहीं की। 

 

यह भी पढ़ें: इजरायल के हमले में लेबनानी पत्रकार अमल खलील की मौत, 6 घंटे मलबे में दबी रही लाश

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा?

अपनी प्रेस ब्रीफिंग में रजा पहलवी ने ईरान के साथ अमेरिका के युद्धविराम की आलोचना की। प्रेस ब्रीफिंग से निकलते वक्त पीछे उन पर टोमेटो केचप फेंका गया। सोशल मीडिया में इस वाकये का वीडियो वायरल है। इसमें साफ दिख रहा है कि उनके ब्लेजर के पीछे गर्दन वाले हिस्से के पास लाल रंग का तरल पदार्थ पड़ा है। हालांकि उनके आस-पास मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और आरोपी को काबू किया। कार में बैठने से पहले पहलवी ने अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।

 

 

 

क्या चाहते हैं रजा पहलवी?

रजा पहलवी ईरान के आखिरी शाह के बेटे हैं। 1979 में इस्लामिक क्रांति के बाद से निर्वासन में जीवन बिताना पड़ रहा है। करीब पांच दशक के निर्वासन के बाद उनकी कोशिश तेहरान की सत्ता पर दोबारा वापसी की है। हालांकि ईरान में सत्ता परिवर्तन होने की स्थिति में कमान उनको मिलेगी या नहीं... अभी तक यह साफ नहीं है। इसकी एक वजह यह भी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार उन्हें खारिज कर चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: 37 साल के तलाकशुदा IITian को चाहिए कुंवारी दुल्हन, इंटरनेट पर मचा बवाल

 

पिछले साल दिसंबर से जनवरी 2026 तक ईरान के कई शहरों में भीषण हिंसा भड़की। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक तीन हजार से अधिक मौतें हुईं। उस वक्त रजा पहलवी ने जनता का समर्थन किया और इस्लामिक शासन को उखाड़ फेंकने की मांग की। उनके समर्थन में ईरान के कई शहरों में खूब नारेबाजी भी हुई। तब से रजा पहलवी खूब चर्चा में हैं।