यूनाइटेड किंगडम यानी यूके टूट सकता है। आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स अपनी आजादी की योजना बना रहे हैं। सोमवार को स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के नेता मुलाकात करेंगे। एक संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर भी करेंगे, ताकि तीनों देशों को यूके से आजादी दिलाई जा सके। द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया। अखबार ने बताया कि तीनों देशों के फर्स्ट मिनिस्टर्स इस समिट में हिस्सा लेंगे। एक जॉइंट डिक्लेरेशन पर साइन करेंगे। इसका उद्देश्य अपने-अपने देशों को आत्म-निर्णय के अधिकार को दिलाना है।
यह यह शिखर सम्मेलन कार्डिफ में आयोजित किया जाएगा। इसमें स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री जॉन स्वेनी, वेल्स के प्रथम मंत्री रून एप इओवर्थ और उत्तरी आयरलैंड की प्रथम मंत्री मिशेल ओनील के अलावा सिन फेन की अध्यक्ष मैरी लू मैकडॉनल्ड भी शामिल होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में ऊर्जा, आर्थिक और संवैधानिक मुद्दों पर आपस में सहयोग बढ़ाने वाले एक समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया में खराब मौसम में फंसा जहाज, 130 लोग लापता; 107 को बचाया गया
हाल फिलहाल में आयरलैंड के एकीकरण और स्कॉटलैंड का मुद्दा गरमाया है। डबलिन में डोनाल्ड ट्रंप ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह एक एकीकृत आयरलैंड देखना चाहते हैं। उन्होंने एकीकरण की सलाह भी दी थी।
'मैं कोई समस्या पैदा नहीं करना चाहता, लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैं इसे (आयरलैंड) एकजुट देखना पसंद करूंगा। मुझे लगता है कि अगर ऐसा हुआ तो यह सबके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। यह आखिरकार होना ही चाहिए तो अभी ही क्यों न हो जाए।' डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति।
एंडी बर्नहैम को इतिहास में याद रखा जाएगा
स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री जॉन स्वेनी ने कहा, 'एंडी बर्नहैम को अब इस बात का सामना करना होगा कि वे यूनाइटेड किंगडम के आखिरी प्रधानमंत्री के तौर पर इतिहास में जाने जाएंगे। मैं इन द्वीपों के साथियों के साथ बेहतर भविष्य पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं और यह सब आजादी की नई शुरुआत से ही मुमकिन है।'
क्या जनमत के समर्थन में है ब्रिटेन?
उत्तरी आयरलैंड में संभावित सीमा जनमत संग्रह से जुड़े सवाल पर यूके के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने कहा, 'मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि दूसरे जनमत संग्रह के लिए जनता का बहुमत समर्थन है। जब तक यह स्थिति नहीं बदलती तब तक ऐसा कोई जनमत संग्रह नहीं होगा।'
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब ने क्यों बंद की अपनी सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन, इसका क्या असर होगा?
एंडी बर्नहैम ने यह भी कहा कि अगर स्कॉटलैंड में जनमत संग्रह कराने के पक्ष में सहमति है तो एक और स्कॉटिश स्वतंत्रता जनमत संग्रह किया जा सकता है। वहीं स्वेनी को लिखे पत्र में यूके के प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि अगले आम चुनाव से पहले किसी अन्य स्वतंत्रता जनमत संग्रह का समर्थन नहीं किया जाएगा। आगे कहा कि स्कॉटलैंड में एक और स्वतंत्रता जनमत संग्रह के संबंध में फिलहाल कोई आम सहमति नहीं है। इस बात का भी कोई प्रमाण नहीं है कि उत्तरी आयरलैंड में बहुमत ब्रिटेन से अलग होने के पक्ष में है।
