अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक स्कूल के पास भीषण बम धमाका हुआ है। अभी तक 7 बच्चों की मौत और 99 के घायल होने की सूचना है। तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी के मुताबिक यह धमाका कुनार के अंदीर सैर इलाके में हुआ।
कुनार में तालिबान पुलिस कमांड के प्रवक्ता फरीद देहकान ने बताया कि धमाका शनिवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुआ। यह इलाका पाकिस्तान की सीमा के करीब स्थित है। घटनास्थल पर जांच दल पहुंच गया है।
अमू टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के पास ही माइनिंग कंपनियों के स्टोरेज हैं। धमाका स्टोरेज में रखे विस्फोटक में हुआ। फरीद देहकान का कहना है कि स्टोरेज में लापरवाही से धमाका हुआ। पास में स्थित एक सेकेंडरी स्कूल भी उसकी चपेट में आ गया। इसी साल अगस्त में राजधानी काबुल में एक स्कूल पर हैंड ग्रेनेड से हमला हुआ था। इसमें 40 से अधिक बच्चे घायल हुए थे।
खबर अपडेट की जा रही है...
